न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का ने न्यूयॉर्क में बचपन की दोस्त के साथ की आइसक्रीम पार्टी, वामिका भी आईं नजर, वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भले ही लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनुष्का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 11:15:17

अनुष्का ने न्यूयॉर्क में बचपन की दोस्त के साथ की आइसक्रीम पार्टी, वामिका भी आईं नजर, वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भले ही लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनुष्का इन दिनों पति विराट कोहली के साथ अमेरिका में हैं, जहां टीम इंडिया टी20 विश्व कप के मैच खेल रही है। वह हर मैच में विराट और भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं। इस दौरान अधिकतर समय कैमरा उन पर ही फोकस रहता है और उनकी कई फोटो और वीडियो सामने आते हैं।

अब अनुष्का का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अनुष्का जमकर एंजॉय करती और पार्टी करती दिख रही हैं। दरअसल अनुष्का बेटी वामिका के साथ आइसक्रीम डेट के लिए निकली थीं। उनके साथ अनुष्का की बचपन की दोस्त नैमीशा मूर्ति भी थीं, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार पलों की एक रील साझा की। इसमें अनुष्का ने लूज फिट पैंट और ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट पहनी है। वह बच्चों और दोस्त के साथ मस्ती कर रही हैं। उन्होंने दोस्त के साथ आइसक्रीम पार्टी की।

नैमीशा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक साल का आइसक्रीम कोटा, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। जब आप 2 दशक से ज्यादा समय से दोस्त हों और जिंदगी के हर फेज में आइसक्रीम शेयर करते हों।” वीडियो में नैमीशा ने लिखा, “जीवन की हर स्टेज में हर किसी के दोस्त होते हैं, लेकिन बचपन के कुछ दोस्त जिंदगी की हर स्टेज में आइसक्रीम शेयर करने के लिए साथ रहते हैं।” वीडियो में अनुष्का फुल ऑन मस्ती के मूड में दिख रही हैं।

अनुष्का शर्मा का हाथ पकड़ म्यूजियम में सीढ़ियां चढ़ती दिखीं वामिका

वीडियो में हमें अनुष्का के साथ वामिका की भी झलक मिली, जो अपनी मम्मी का हाथ पकड़कर म्यूजियम में सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। एक और झलक में अनुष्का को स्क्रैबल वॉल की फोटो क्लिक करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उन्होंने वामिका का नाम लिखा था। इससे पहले न्यूयॉर्क में विराट और अनुष्का के डे आउट की एक झलक मिली थी, जिसमें दोनों वामिका का हाथ थामे दिख रहे थे।

बता दें कपल अपने बच्चों की प्राइवेसी के लिए काफी सजग रहता है और वे उन्हें मीडिया की नजरों से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं। जब पैपराजी ने उनके बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए उनकी 'नो पिक्चर पॉलिसी' को फॉलो किया, तो कपल ने शटरबग्स का धन्यवाद करते हुए उन्हें एक्सपेंसिव गिफ्ट हैम्पर्स दिए थे, जिसमें उनकी जरूरत का कुछ सामान था।

इसके साथ उन्होंने एक नोट भी छोड़ा था, जिसमें लिखा था, “हमारे बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने और आपके अटूट सहयोग के लिए हम ईमानदारी से आपका धन्यवाद करते हैं।” उल्लेखनीय है कि विराट-अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 और बेटे अकाय का जन्म इसी साल 15 फरवरी को हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क