न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुराग से मिलना है तो देने पड़ेंगे लाखों रुपए, देखें..., एल्विश ने जेल से बाहर आकर शेयर की यह सेल्फी

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। अनुराग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 8:15:13

2 News : अनुराग से मिलना है तो देने पड़ेंगे लाखों रुपए, देखें..., एल्विश ने जेल से बाहर आकर शेयर की यह सेल्फी

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए लाइमलाइट में बने रहते हैं। अनुराग ने अब एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। अनुराग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है।

उन्होंने लिखा, “मैंने इंडस्ट्री में न्यूकमर्स की मदद करने की कोशिश में अपना बहुत वक्त बर्बाद किया है जिसमें से अधिकतर बेकार साबित हुए। इसलिए अब आगे से मैं अनजान लोगों से मुलाकात करने में अपना वक्त बिल्कुल बर्बाद नहीं करने वाला, जो खुद को क्रिएटिव जीनियस समझते हैं। अब से मैंने अपना रेट तय कर दिया है। अगर कोई मुझसे 10-15 मिनट मिलना चाहता है तो मैं उनसे 1 लाख रुपए चार्ज करूंगा।

आधे घंटे की मुलाकात के लिए मैं 2 लाख रुपए लूंगा और कोई मुझसे एक घंटा मिलना चाहता है तो उसके लिए उन्हें मुझे 5 लाख रुपए देने होंगे। ये मेरा चार्ज है। मैं लोगों से मीटिंग कर करके थक गया हूं। अगर आपको सचमुच लगता है कि आप ये अफोर्ड कर सकते हैं तो मुझे कॉल करें वरना भाड़ में जाइए और सारे पैसे एडवांस में पे होंगे।”

इस पोस्ट के कैप्शन में अनुराग ने लिखा, “और मेरा मतलब है कि फोन या डीएम मुझे बिल्कुल ना करें। पैसा दें और आपको समय मिलेगा। मैं चैरिटी नहीं चलाता हूं और मैं शॉर्टकट ढूंढने वालों से थक गया हूं।” अनुराग ने करिअर की शुरुआत साल 1998 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ से बतौर को-राइटर के रूप में की थी। अनुराग ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘देव डी’ जैसी जबरदस्त फिल्में बनाई हैं।

एल्विश यादव को 17 मार्च को स्नेक पोइजन मामले में किया गया था गिरफ्तार

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब एल्विश के फैंस के लिए खुशखबरी है। पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब जीतने वाले एल्विश जेल से बाहर आ गए हैं। बाहर आने के बाद उन्होंने उनके चाहने वालों के लिए पहली पोस्ट शेयर की। जैसे ही एल्विश की यह पोस्ट सामने आई तो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।

इस पोस्ट में एल्विश खास मैसेज भी दे रहे हैं। एल्विश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक खास फोटो अपलोड की। इसमें एल्विश साइड स्माइल करते दिख रहे हैं। साथ ही वे थंब्स अप दिखा रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि वे उन्हें सपोर्ट करने वालों को धन्यवाद बोल रहे हैं। फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने बैकग्राउंड में दिवंगत एक्टर राज कपूर की फिल्म ‘अनाड़ी’ का सॉन्ग ‘जीना इसी का नाम है’ लगाया।

पिछले साल नवंबर में सांप के जहर मामले में एल्विश का नाम सामने आया था। तब एल्विश को गिरफ्तार नहीं किया गया था। साथ ही एल्विश ने भी सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। हालांकि 17 मार्च को इस केस में एल्विश को अरेस्ट कर लिया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब एल्विश को जमानत मिल गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम