न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया के साथ काम करना चाहते हैं अनुराग लेकिन...ऐसा था फिल्मेकर का रिएक्शन जब सुहाना ने कहा ‘अंकल’

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड की क्यूट गर्ल मानी जाने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट की दिल खोलकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 12:12:17

आलिया के साथ काम करना चाहते हैं अनुराग लेकिन...ऐसा था फिल्मेकर का रिएक्शन जब सुहाना ने कहा ‘अंकल’

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड की क्यूट गर्ल मानी जाने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट की दिल खोलकर तारीफ की है। इसके बावजूद अनुराग यह भी मानते हैं कि वे आलिया के साथ काम नहीं कर सकते हैं। अनुराग ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब भी मुझे आलिया का काम पसंद आता है, मैं हमेशा उन्हें कॉल करता हूं, लेकिन जब काम पसंद नहीं आता तो चुप रहता हूं।

मैं कम बजट की फिल्में बनाता हूं इसलिए आलिया जैसे कलाकारों के साथ काम नहीं कर सकता और उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता। मेरे हिसाब से आलिया देश की बेस्ट परफॉर्मर हैं। मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगेगा, अगर इससे मेरी फिल्म के बजट पर असर न पड़े और यह दूसरी तरफ से भी होना चाहिए। मैं एक से ज्यादा बार एक्टर्स को अप्रोच नहीं करता।

अगर वे स्क्रिप्ट में कुछ एडजस्टमेंट करने को बोलते हैं, तो मैं करता हूं लेकिन अगर झिझकते हैं तो मुझे पीछे हटने के लिए यह वजह काफी होती है। अनुराग के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'हड्डी' अगले हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टिंग कर रहे अनुराग की टक्कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के ट्रांसजेंडर किरदार से होगी।

anurag kashyap,filmmaker anurag kashyap,alia bhatt,suhana khan,kalki koechlin,aarti bajaj,khushi kapoor,the archies

अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई में ‘द आर्चीज’ की टीम के साथ पहुंची थीं सुहाना

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने इस साल बाली में बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सगाई की थी। इस पार्टी में सुहाना खान, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी, अलाया एफ, अगस्त्य नंदा, अंजिनी धवन और इम्तियाज अली समेत कई सितारे पहुंचे थे। अनुराग ने किस्से को शेयर करते हुए बताया कि पार्टी में ‘द आर्चीज’ फिल्म की पूरी टीम एक-एक करके अंदर चली गई।मेरी बेटी के सभी दोस्तों ने मुझसे कहा, 'हैलो अंकल, बधाई हो।'

जब अनुराग से पूछा गया कि क्या सुहाना भी उन्हें अंकल कहती हैं, तो उन्होंने कहा, “हर कोई कह रहा था, 'हैलो अंकल।' मैंने कहा, 'ठीक है, आज पार्टी में मुझे अंकल का सर्टिफिकेट मिल गया है इसलिए मैंने एक हुडी ऑर्डर की जिस पर 'अंकल' लिखा हुआ था।” उल्लेखनीय है कि 50 वर्षीय अनुराग की पहली शादी 1997 में आरती बजाज के साथ हुई थी। उन्होंने साल 2011 में एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन के साथ दूसरी शादी की थी। हालांकि 2015 में दोनों अलग हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार