न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने अनंत-राधिका की शादी को बताया सर्कस, म्यूनिख में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं कैटरीना

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी 12 जुलाई को राधिका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jul 2024 8:33:53

2 News : आलिया ने अनंत-राधिका की शादी को बताया सर्कस, म्यूनिख में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं कैटरीना

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है। इससे पहले दो बार 3-3 दिन के भव्य प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें फिल्मी सितारों के साथ दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पहली दफा यह आयोजन गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक हुआ था और दूसरी बार जून में यूरोपीयन देश इंटली और फ्रांस में रंग जमा। शादी समारोह भी 12 से 14 जुलाई तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से नामचीन हस्तियों का तांता लगने वाला है।

इस बीच मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने शादी को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे जानने के बाद फिल्मी सितारे उनसे नाराज हो सकते हैं। आलिया ने शादी को सर्कस बता दिया। आलिया यूट्यूबर हैं और आए दिन बॉयफ्रेंड तो कभी खुद के वीडियो बनाकर शेयर करती रहती हैं। आलिया के सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। आलिया ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर कहा कि अंबानी परिवार की शादी, दरअसल, शादी नहीं है। ये एक सर्कस बन गया है। मैं सब कुछ ध्यान से देख रही हूं।

मुझे कुछ कार्यक्रमों में बुलाया गया था क्योंकि जाहिर तौर पर वो पीआर कर रहे थे लेकिन मैंने मना कर दिया था क्योंकि मैं ये विश्वास करना चाहती थी कि किसी की शादी के लिए खुद को बेचने की बजाय मेरे पास ज्यादा आत्मसम्मान है। लोगों के पास ज्यादा पैसा है तो उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। आलिया का ये स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। बता दें आलिया की अमेरिकी बिजनेसमैन शेन ग्रेगोइर से सगाई हो चुकी है। शेन रॉकेट पावर साउंड नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी के फाउंडर हैं।

कैटरीना कैफ ने शेयर की फोटो तो विक्की कौशल ने दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों म्यूनिख (जर्मनी) में छुट्टियों का मजा ले रही हैं। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिस पर उनके पति विक्की कौशल ने प्यार लुटाया है। कैटरीना बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। चेहरे पर पड़ती सूरज की रोशनी कैटरीना की सुंदरता में चार चांद लगा रही है। बैकग्राउंड में पहाड़, खुला आसमान और हरियाली का खूबसूरत नजारा है।

कैटरीना ने धारीदार शर्ट पहनी है और बालों को खुला रखा है। इस दौरान उन्होंने नो मेकअप लुक चुना। कैटरीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “गुड मॉर्निंग।” कैटरीना की फोटो देख विक्की खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में कलरफुल हार्ट इमोजी शेयर की। बता दें कि पिछले कुछ समय से कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कैटरीना ने सावधानी बरतते हुए अभी कोई फिल्म भी साइन नहीं की है।

विक्की और कैटरीना की शादी साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। कैटरीना की पिछली फिल्म श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी 'मेरी क्रिसमस' इसी साल के शुरू में रिलीज हुई थी। दूसरी ओर, विक्की की फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय