न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी, अभिनेता ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी, कहा-भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें

एक्टर अनुपम खेर अपनी शानदार एक्टिंग से 4 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे हर प्रकार के किरदार में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 10:52:17

अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी, अभिनेता ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी, कहा-भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें

एक्टर अनुपम खेर (69) अपनी शानदार एक्टिंग से 4 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे हर प्रकार के किरदार में फिट बैठते हैं। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में विलेन के साथ चरित्र अभिनेता का रोल निभाया है। अनुपम बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिलहाल अनुपम से जुड़ी मुख्य खबर ये है कि उनके ऑफिस में चोरी हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने गुरुवार (20 जून) रात को दी। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी है।

अनुपम ने कैप्शन में लिखकर बताया, “कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने मेरे ऑफिस के दो दरवाजों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाए) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे चुराकर ले गए।

हमारे ऑफिस ने FIR करवा दी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे, क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था।” सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से ताला तोड़ा गया है।

अनुपम खेर ने साल 1982 में इस फिल्म से किया था करिअर शुरू

बता दें कि पुलिस ने धारा 454, 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। ऑफिस में लगे CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ऑफिस से "मैने गांधी को नही मारा" फिल्म की पुरानी रील (नेगेटिव) और 4.15 लाख रुपए चोरी हुए हैं। एफआईआर दर्ज कराते ही अंबोली पुलिस एक्शन में आ गई और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

अनुपम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘फतेह सिंह’, ‘अलर्ट 24*7’ भी शुमार हैं। इसके अलावा अनुपम 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म से 20 साल बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। अनुपम पिछले दिनों 'कागज 2' फिल्म में नजर आए थे। अनुपम ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत साल 1982 में ‘आगमन’ नाम की फिल्म से की थी। साल 1984 में आई ‘सारांश’ उनकी पहली हिट फिल्म मानी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क