न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम ने पूरी की ‘विजय 69’ की शूटिंग, शेयर किया वीडियो, इस दिन रिलीज होगा ‘सालार’ का ट्रेलर

अनुपम खेर दिग्गज अभिनेताओं की सूची में शुमार हैं। उन्होंने चार दशक से लंबे करिअर में एक से बढ़कर एक भूमिकाओं को अंजाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Nov 2023 1:15:53

2 News : अनुपम ने पूरी की ‘विजय 69’ की शूटिंग, शेयर किया वीडियो, इस दिन रिलीज होगा ‘सालार’ का ट्रेलर

अनुपम खेर दिग्गज अभिनेताओं की सूची में शुमार हैं। उन्होंने चार दशक से लंबे करिअर में एक से बढ़कर एक भूमिकाओं को अंजाम दिया है। अनुपम विलेन हो या कॉमेडियन या फिर कोई दूसरे जोनर का रोल सबमें फिट दिखे। उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई पुरस्कार हासिल किए। अनुपम ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग पूरी की।

अनुपम ने फिल्म रैपअप के दौरान पूरी टीम के साथ मनाए गए जश्न की एक झलक भी दिखाई। फिल्म के डायरेक्टर अक्षय रॉय हैं। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्हें उन सभी स्टाफ सदस्यों से घिरा हुआ देखा जा सकता है जिन्होंने फिल्म को संभव बनाने में मदद की। एक केक भी नजर आया, जिस पर ‘विजय 69 फिल्म रैप’ लिखा हुआ था।

अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “और यह #Vijay69 के लिए #FilmWrap है! यह कितनी अविश्वसनीय, उत्साहवर्धक और संतुष्टिदायक यात्रा रही है!! 40 साल के करिअर में और 540 फिल्में करने के बाद, मुझे एक ऐसी फिल्म मिली, जो ‘कभी हार न मानने’ के मेरे अपने दर्शन को बढ़ाती है। मेरे भीतर खालीपन का एहसास है कि शूटिंग खत्म हो गई है, लेकिन मैं इस खूबसूरत फिल्म की अपनी यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्सुक हूं!

धन्यवाद @yrf! मेरे प्रतिभाशाली लेखक/निर्देशक #अक्षय रॉय को धन्यवाद! विजय 69 के निर्माण के दौरान आपके प्यार, गर्मजोशी और सराहना के लिए मेरे साथी कलाकारों, तकनीशियनों को धन्यवाद!! क्षमा करें! अगर मैंने इस फिल्म के निर्माण के दौरान अनजाने में किसी को ठेस पहुंचाई। मेरे मित्र @chunkypanday को उस व्यक्ति और उसके द्वारा यहां प्रस्तुत किए गए प्रदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद! सभी को जय!”

तरण आदर्श ने जारी किया ‘सालार’ का पोस्टर, 22 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘सालार’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे इससे जुड़ी हर खबर जानना चाहते हैं। अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह दिसंबर में रिलीज होगा और इसी महीने फिल्म भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने गुरुवार (9 नवंबर) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘सालार’ का पोस्टर जारी किया और बताया कि इस फिल्म का ट्रेलर 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने यह भी कंफर्म कर दिया कि फिल्म पूर्व निर्धारित तारीख पर ही रिलीज की जाएगी। ‘सालार’ क्रिसमस से ठीक पहले 22 दिसंबर को थिएटर्स में आएगी। इस फिल्म की टक्कर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘डंकी’ से होगी। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी।

इस बीच, कहा जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ में उत्कर्ष शर्मा की हीरोईन बनीं एक्ट्रेस सिमरत कौर भी ‘सालार’ में नजर आएंगी। खबरें हैं कि सिमरत हाल ही में हैदराबाद के रामोजी राव फिल्म सिटी में इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग करने पहुंची हैं। साथ ही एक और रिपोर्ट के अनुसार 160 करोड़ में नेटफ्लिक्स ने ‘सालार’ के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका