न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम खेर ने लॉक अप में बिताई थी एक रात, बरेली एयरपोर्ट पर परेशान हुईं नीना गुप्ता, शेयर किया Video

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। वे अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Oct 2023 11:32:08

2 News : अनुपम खेर ने लॉक अप में बिताई थी एक रात, बरेली एयरपोर्ट पर परेशान हुईं नीना गुप्ता, शेयर किया Video

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। वे अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। फैंस को भी उनसे काफी लगाव हो गया है। वे उनसे जुड़ी बातें जानने को बेकरार रहते हैं। हाल ही में अनुपम की अपकमिंग फिल्म 'घोस्ट' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें वे लीड एक्टर शिव राजकुमार के साथ खास रोल में हैं। इस बीच 68 वर्षीय अनुपम ने अपने पुराने दिनों को याद किया।

अनुपम ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के दौरान मैंने इंडस्ट्री के लोगों को वीडियो होम सिस्टम (VHS) दिखाए और काम मांगे। मैं VHS वापस करने के लिए बांद्रा स्टेशन गया, क्योंकि जिस शख्स के पास मैं गया था उसने मुझसे इसे वापस देने के लिए कहा था। ऐसे में समय बचाने के लिए मैंने लोकल रेलवे लाइन पार की। वहां एक सज्जन खड़े थे जिन्होंने मुझे अपना हाथ दिया। मैंने प्यार से उन्हें पकड़ लिया और दूसरी तरफ चढ़ गया। लेकिन उस व्यक्ति ने मेरा हाथ कसकर पकड़ लिया।

असल में वह आदमी सादे कपड़े वाला पुलिसकर्मी था जो रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोगों को पकड़ रहा था। इसके बाद वह मुझे पुलिस लॉक अप में ले गया। वहां पहले से ही 50 लोग थे, जिनके हाथ रस्सियों से बंधे हुए थे। मैंने लॉकअप में एक रात बिताई थी और यह एक सच्चाई है, लेकिन इसका कहीं भी डॉक्यूमेंटेशन नहीं किया गया है।

नीना गुप्ता ने खुद के VIP नहीं होने पर जताया अफसोस!

एक्ट्रेस नीना गुप्ता को हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज में जाने से रोक दिया गया। नीना (64) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आपबीती बताई है। नीना ने कहा, “मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं। ये रिजर्व लाउंज है, जहां जाकर एक बार बैठे थे, पर मुझे अलाऊ नहीं किया। ये रिजर्व्ड लाउंज VIP के लिए होती है तो मुझे लगा कि मैं VIP हूं। पर अभी तक VIP नहीं बनी। और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी VIP बनने के लिए। तो अच्छा है इस बहाने मेहनत करूंगी VIP बनने की। थैंक यू सो मच।”

बता दें कि नीना बीते दिनों उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में छुट्टी मनाने गई थीं। वह अक्सर काम से फ्री होने के बाद वहां छुट्टी मनाने के लिए जाती हैं। मुक्तेश्वर से मुंबई की वापसी के लिए उन्हें बरेली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी। एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट का समय बुधवार दोपहर 2.25 बजे था। नीना सड़क मार्ग होते हुए समय से करीब एक घंटा पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। यहां वह रिजर्व लाउंज में बैठने जा रही थीं, लेकिन उन्हें बैठने नहीं दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों 'पंचायत' जैसी वेब सीरीज और 'लस्ट स्टोरी 2' जैसी एंथोलॉजी में नजर आईं नीना पिछली फिल्म 'इश्क-ए-नादान' थी। उनकी वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा' काफी चर्चा में रही। नीना की अगली वेब सीरीज '1000 बेबीज' है, जो मलयालम में बन रही है और जिसे जल्दी ही हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार