न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol: ऑडिशन के दौरान खुद को थप्पड़ मारने लगे अनु मालिक, वीडियो में देखें ऐसा क्या हुआ?

पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 13वें सीजन (Indian Idol 13) की शुरुआत हो गई है। इंडियन आइडल 13 का प्रीमियर एपिसोड काफी जबरदस्त था। इस शो को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Sept 2022 09:47:40

Indian Idol: ऑडिशन के दौरान खुद को थप्पड़ मारने लगे अनु मालिक, वीडियो में देखें ऐसा क्या हुआ?

पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 13वें सीजन (Indian Idol 13) की शुरुआत हो गई है। इंडियन आइडल 13 का प्रीमियर एपिसोड काफी जबरदस्त था। इस शो को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इंडियन आइडल में ऑडिशन के दौरान जहां एक तरफ कंटेस्टेंट अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते है वहीं, कुछ ऐसे कंटेस्टेंट जिनका सिंगिंग टेलेंट देख दर्शक और जज दोनों का सिर घूम जाता है।

इंडियन आइडल 13 की शुरुआत के साथ शो से जुड़ा एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंडियन आइडल के सीजन 11 का है। तब शो को नेहा कक्कड़ , विशाल डडलानी और अनु मलिक (Anu Malik) ने जज किया था। तीनों शो में टैलेंट की तलाश करने के साथ-साथ मस्ती भी किया करते थे। इस बीच ऑडिशन राउंड के दौरान अनु मलिक ने खुद को चांटे मारना शुरू कर दिया था।

इंडियन आइडल 11 के ऑडिशन के दौरान एक ऐसा कंटेस्टेंट आया था, जिसका गाना सुनकर अनु मलिक परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को ही थप्पड़ मारना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, अनु की इस चौंकाने वाली हरकत को देखने के बाद जज नेहा कक्कड़ की चीखें निकल गई थीं। वहीं विशाल डडलानी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।

ऑडिशन में पवन कुमार नाम का एक कंटेस्टेंट आया था। पवन ऑडिशन रुम में एक कप में गरम पानी साथ में लाए थे। उन्होंने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का गाना बुलेया गाना शुरू किया। वह बिना सुर ताल के गाना गा रहे थे। इसे सुनने के बाद अनु मलिक मजेदार कमेंट करने लगे और विशाल अपना सिर पकड़कर बैठ गए थे। नेहा कक्कड़ भी पवन की खराब सिंगिंग पर खूब हंस रही थीं।

खुद को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया

पवन ने जैसे ही तेज गाया उनकी आवाज बिगड़ गई। इसपर अनु मलिक ने उनसे कहा पानी पियो। जैसे सुर उतर आया है गले, पानी भी उतरेगा। उसके बाद पवन ने दोबारा गाना शुरू किया तो अनु मलिक ने खुद को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया था। अनु मलिक को ऐसा करता देख नेहा उनसे कहती हैं अरे, लग जाएगी। अनु पूछते हैं आवाज आ रही है? उसके बाद नेहा माइक्रोफोन को ऊपर करती हैं ताकि थप्पड़ की आवाज सभी को सुनाई दे। अनु मलिक का खुद को थप्पड़ मारने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इसपर खूब हंस रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज