न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : महेश भट्ट संग नाम जुड़ने पर अनु अग्रवाल ने दी यह रिएक्शन, सलमान के गाने ‘ओल्ड मनी’ का टीजर जारी

एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (55) ने अपने करिअर की शुरुआत एक्टर राहुल रॉय के साथ फिल्म 'आशिकी' से की थी। साल 1990 में आई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 2:13:35

2 News : महेश भट्ट संग नाम जुड़ने पर अनु अग्रवाल ने दी यह रिएक्शन, सलमान के गाने ‘ओल्ड मनी’ का टीजर जारी

एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (55) ने अपने करिअर की शुरुआत एक्टर राहुल रॉय के साथ फिल्म 'आशिकी' से की थी। साल 1990 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके सभी गाने एक से बढ़कर एक थे, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। फिल्म के डायरेक्टर पूजा और आलिया के पिता महेश भट्ट थे। अनु लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करिअर के बारे में बात की और बताया कि ‘आशिकी’ के सफल होने के बाद कैसे लोग उनसे जलने लगे थे और उनका नाम महेश भट्ट के साथ जोड़ रहे थे। अनु ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा कि किसी को कोई अंदाजा नहीं था। उस समय मैं अपने पैरेंट्स के बिना मुंबई में अकेली रहती थी और मैं एक मॉडल थी। यह वन-टेक शॉट था। आशिकी में मेरे सारे शॉट वन-टेक शॉट थे।

वास्तव में महेश कहते थे कि मैं एक वन-टेक आर्टिस्ट थी, मैंने यह शब्द पहले नहीं सुना था और मुझे लगता है कि बहुत से लोगों को यह पसंद नहीं आया। आप जानते हैं कि इससे लोग कितना जलते हैं। फिर फिल्म रिलीज होने के बाद मैंने लोगों की जो रिएक्शन देखी, उससे कुछ लोगों ने मेरे और महेश के बारे में अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया। हमारे रिश्ते पर सवाल उठाया और सवाल उठाया कि वो मुझे लेकर पार्शियल क्यों थे। उन्होंने मेरी इस तरह तारीफ क्यों की? नहीं, मैंने बस इसे नजरअंदाज कर दिया। उस समय मेरे पास बहुत कुछ था।

मैं एक यंग लड़की थी, जो अकेली रहती थी और 22 साल की उम्र में अपना जीवन संभाल रही थी। उस दौर में मेरे पास बहुत ज्यादा काम था, इसलिए मैंने इन अफवाहों को अनदेखा कर दिया। मैं लंबी और सांवली थी, पर हां मैं दूसरी लड़कियों की तरह शर्माती बिल्कुल नहीं थी। मुझमें काफी एटीट्यूड था। मैं लोगों से उनकी आंखों में आंख डालकर बात करती थीं। मैं उस समय सिगरेट पीती थी और सेट पर सिगरेट के पैकेट लेकर जाती थी। अनु अब मुंबई में रहती हैं, योग करती हैं और इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं। वह एक्टिंग में कमबैक करना चाह रही हैं और इसके लिए फिल्म निर्माताओं से मिल रही हैं।

‘ओल्ड मनी’ गाने में सलमान खान के साथ हैं संजय दत्त और एपी ढिल्लों

सुपरस्टार सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें रील या रियल लाइफ दोनों ही जगह देखने के लिए बेकरार रहते हैं। अब सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी है। सलमान जल्द ही मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के गाने 'ओल्ड मनी' में नजर आने वाले हैं। गाने का टीजर आज मंगलवार (6 अगस्त) को रिलीज हो गया है।

इसे सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ओल्ड मनी 9 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।” टीजर में सलमान अपने स्वैग से सबका दिल जीतते दिख रहे हैं। गाने में एपी ढिल्लों का भी दमदार लुक देखने को मिल रहा है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। टीजर की शुरुआत एपी से होती है। वे नींद में होते हैं और इस दौरान कोई उनसे आकर कहता है कि “एपी वो मिल गए और खबर पक्की है।”

इसके बाद एपी अपने आदमी के साथ कार की ओर जा रहे होते हैं और वहीं सलमान खड़े होते हैं। सलमान उन्हें रोक लेते हैं। वे पूछते हैं “कहां जा रहे हो?” तो दोनों कहते हैं कि भाई बस आधे घंटे में आ गए। इस पर सलमान कहते हैं कि देख लेना कहीं पिछली बार की तरह मुझे आने की जरूरत ना पड़े। इस दौरान सलमान का बॉसी अंदाज देखते ही बन रहा है। गाने में एक और सुपरस्टार संजय दत्त भी दिखेंगे। हालांकि टीजर में वे नजर नहीं आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री