न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन को ऐसे किया बर्थडे विश, जय-अदिति की शादी में छाया बॉलीवुड का यह प्यारा कपल

एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। वह पार्टीज में दिखती रहती हैं। साथ ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 6:40:11

2 News : अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन को ऐसे किया बर्थडे विश, जय-अदिति की शादी में छाया बॉलीवुड का यह प्यारा कपल

एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। वह पार्टीज में दिखती रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अंशुला फैंस को खुद से जुड़ी गतिविधियों की अपडेट देती रहती हैं। इन दिनों अंशुला अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अंशुला पिछले काफी समय से रोहन को डेट कर रही हैं।

शुरुआत में कपल ने रिश्ते को छुपाने की काफी कोशिश की थी। अंशुला ने रोहन के बर्थडे पर रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। इनमें दोनों एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर रोहन संग 10 फोटो अपलोड की हैं। हर फोटो में कपल अलग अंदाज में नजर आ रहा है। अंशुला ने कैप्शन लिखा, “मेरे मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह को जन्मदिन मुबारक हो। मुझे हर दिन प्यार का एहसास कराने के लिए धन्यवाद। मेरे अच्छे दिनों को अद्भुत दिनों में बदलने के लिए धन्यवाद। वादा करो कि मेरे सबसे घटिया चुटकुलों पर भी हमेशा ऐसे ही हंसते रहोगे।”

उल्लेखनीय है कि अंशुला फैनकाइंड कपंनी से जुड़ी हुई हैं। मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों पर अंशुला खुलकर बात करती हैं। उन्होंने खुद भी ज्यादा वजन की वजह से ट्रोलर्स का सामना किया है। दूसरी ओर रोहन एक स्क्रीन राइटर हैं। रोहन कुछ भाषाओं में प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। रोहन ने पुणे की फ्लेम यूनिवर्सिटी से मास मीडिया में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके अलावा वे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई कर चुके हैं।

जय कोटक और अदिति आर्य की शादी से वायरल हो रही फोटो में दिखे दीपिका-रणवीर

अरबपति बैंकर व बिजनेसमैन उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने पिछले सप्ताह 7 नवंबर को उदयपुर में अदिति आर्य संग सात फेरे लिए। अदिति 2015 की पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री हैं। शादी के बाद जय तथा अदिति के मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में देश-दुनिया के कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की। इनमें से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्यारी जोड़ी भी है। सोशल मीडिया पर कुछ वेडिंग पिक्चर्स शेयर की गई हैं, जिनमें रणवीर-दीपिका दूल्हा-दुल्हन संग पोज देते नजर आए।

फोटो में दीपिका गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लहंगे के साथ हैवी नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, स्मोकी आईज मेकअप और बन में बंधे बालों के साथ लुक कंप्लीट किया। ब्लैक सूट में रणवीर हमेशा की जैसे स्टाइलिश दिखे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दीपिका और रणवीर की शादी के 5 साल पूरे हुए हैं। दोनों ने इटली में शादी की थी। उनके बीच जबरदस्त बोंडिंग देखी जाती है और जब भी मौका मिलता है तो एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे