न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रिलीज से पहले ‘हमारे बारह’ पर हंगामा, अन्नू ने बताई पीड़ा, फैन बना रहा था विक्की-कैटरीना का वीडियो...

अन्नू कपूर (68) ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। वे कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अन्नू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 May 2024 1:25:36

2 News : रिलीज से पहले ‘हमारे बारह’ पर हंगामा, अन्नू ने बताई पीड़ा, फैन बना रहा था विक्की-कैटरीना का वीडियो...

अन्नू कपूर (68) ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। वे कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अन्नू की गिनती संजीदा और मंझे हुए कलाकारों में होती है। फिल्म में छोटी भूमिका होने पर भी वे लोगों के दिलो-दिमाग पर छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। बहरहाल अन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 7 जून को रिलीज होगी।

फिल्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच अन्नू ने दावा किया कि कलाकारों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। अन्नू ने कहा कि मुझे पता नहीं कितनी फिल्मों को विवादों ने घेरा है क्योंकि न मैं फिल्म देखता हूं न टीवी देखता हूं। फिर भी ये फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है, नाम की वजह से। फिल्म किसी ने देखी नहीं और हमारे कलाकारों को मौत की धमकियां मिल रही हैं, गालियां मिल रही हैं, निंदाए मिल रही हैं।

फिल्म देखी है नहीं और फैसला सुना रहे हैं। फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हुई है। जो नियम कायदे देश में बनाए गए हैं, उन्हीं नियम कायदों को, उन्हीं गाइडलाइन को सेंसर बोर्ड फॉलो करता है। प्रजातंत्र में विरोध है, लेकिन मौत की धमकियां और स्त्रियों को गाली-गलौज और निंदा, बलात्कार कर देंगे, इसकी तो मंजूरी नहीं होनी चाहिए।

इसकी पूरी सजा मिलनी चाहिए। फिल्म मदरहुड और पॉपुलेशन की बात करती है। औरत किन जज्बात से गुजरती है और उसको किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है एक फैमिली के अंदर, उसकी कहानी है ये। फिल्म के जरिए प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एक बदलाव की मांग करते हैं और वक्त के साथ बदलाव आना चाहिए। ये एक नारी प्रधान फिल्म है।

लंदन में वेकेशन का मजा ले रहे हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल इन दिनों लंदन में वैकेशंस का मजा ले रहे हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद कैटरीना की प्रेग्नेंसी रूमर्स ने जोर पकड़ लिया। अब वे एक बार फिर लंदन में स्पॉट किए गए। वे सड़कों पर घूमते दिखे। ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपल को टहलते देखा जा सकता है। कैटरीना और विक्की हाथ में हाथ डालकर चल रहे हैं।

वे ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। विक्की ने जहां ब्लैक हूडी पहनी है तो वहीं कैटरीना ब्लैक जैकेट, जॉगर्स में नजर आईं। इस दौरान दोनों साथ में सड़क पार कर रहे थे। हालांकि जैसे ही कैटरीना ने देखा कि एक फैन उनका वीडियो बना रहा है तो उन्होंने विक्की को रोका। फिर वे कुछ कदम पीछे फुटपाथ पर चले गए। उल्लेखनीय है कि मई की शुरुआत में विक्की के जन्मदिन के बाद कपल लंदन पहुंच गया था।

तब सामने आए वीडियो में कैटरीना बेबी बंप छुपाने की कोशिश करती दिखाई दी थीं। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। कैटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'मैरी क्रिसमस' थी। इसमें कैटरीना के साथ साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति थे। विक्की की पिछली फिल्म पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई 'सैम बहादुर' थी, जिसने ‘एनिमल’ से टक्कर मिलने के बावजूद अच्छा बिजनेस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष