न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अन्नू कपूर ने इसलिए की है ‘हमारे बारह’ फिल्म, सिद्धार्थ रॉय कपूर ने की इनकी बायोपिक बनाने की घोषणा

अन्नू कपूर (68) दिग्गज अभिनेताओं की श्रेणी में शुमार किए जाते हैं। उनका रोल छोटा हो या बड़ा वे उसमें पूरी जान डाल देते हैं। अन्नू कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 1:22:31

2 News : अन्नू कपूर ने इसलिए की है ‘हमारे बारह’ फिल्म, सिद्धार्थ रॉय कपूर ने की इनकी बायोपिक बनाने की घोषणा

अन्नू कपूर (68) दिग्गज अभिनेताओं की श्रेणी में शुमार किए जाते हैं। उनका रोल छोटा हो या बड़ा वे उसमें पूरी जान डाल देते हैं। अन्नू कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। उन्होंने टीवी और फिल्म दोनों जगह अपनी छाप छोड़ी है। जल्द ही उनकी फिल्म ‘हमारे बारह’ रिलीज होने वाली है। हालांकि इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। कई लोगों का मानना है कि मूवी के जरिये एक खास समुदाय को निशाना बनाया गया है। फिल्म के कलाकारों को जान से मारने की धमकियां मिलने के साथ इस पर बैन लगाने की मांग भी की जा रही है।

इस बीच, अन्नू ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर बात की है। अन्नू ने ‘न्यूज18 शोशा’ के साथ बातचीत में कहा कि पर्सनल और इम्पर्सनल लेवल पर मैं नास्तिक हूं। मेरे डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को लगा कि उनके नजरिये को पर्दे पर उतारने के लिए मैं सही आदमी हूं। यह फिल्म करने की वजह यह है कि मुझे अच्छा पैसा मिल रहा था और आखिर में वही मैटर करता है। मैं धार्मिक इंसान नहीं हूं।

मुझे धर्म या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। मैं पैसे के लिए काम करता हूं। पर खड़ा पैसे के लिए ना मैं कभी किसी की जेब काटूंगा, ना चोरी करूंगा ना गला घोटूंगा और ना अपने देश को बेचूंगा। मैं लोगों से दरख्वास्त करूंगा कि फिल्म देखें फिर तय करें कि हमारी फिल्म कह क्या रही है। सेंसर बोर्ड जिम्मेदार अथॉरिटी है जिसने फिल्म पास की।

जो हमारी फिल्म के खिलाफ आवाज उठाना चाहता है उसे शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए ना कि गाली और बंदूक से। अगर वे बंदूक ला सकते हैं तो हम भी लाएंगे। फिल्म को लोग गाली दे रहे हैं इसका मतलब वे पहले ही हार गए हैं और हम जीत गए हैं।

annu kapoor,actor annu kapoor,hamare baarah movie,annu hamare baarah,siddharth roy kapur,producer siddharth roy kapur,sukumar sen,ceo sukumar sen

विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर बनाएंगे देश के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन की बायोपिक

एक्ट्रेस विद्या बालन के पति निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने देश के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन की बायोपिक को लेकर ऐलान किया है। सुकुमार आजादी के बाद देश के पहले आम चुनाव के सूत्रधार माने जाते हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म्स ने ट्रिकीटेनमेंट मीडिया के साथ मिलकर बायोपिक के सभी राइट्स ले लिए है। सिद्धार्थ ने सोमवार (3 जून) को इस बायोपिक की घोषणा की।

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “हम अपने नेशनल हीरोज में से एक सुकुमार सेन के जीवन पर बायोपिक बनाने को लेकर प्राउड फील कर रहे हैं। सुकुमार सेन ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अशिक्षा से निपटने के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न और रंगों द्वारा राजनीतिक दलों की पहचान करने के सिस्टम से लेकर गड़बड़ियों से बचने के लिए अंगुली पर अमिट स्याही लगाने की सोच तक…उनके कई इनोवेशन आज भी लागू हैं।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार करने में सुकुमार सेन का खास योगदान है। उनकी सराहना की जानी चाहिए।” हालांकि फिलहाल कास्ट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है कि फिल्म में कौन सुकुमार का किरदार निभाएगा पर जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि सुकुमार एक सिविल सर्वेंट थे जो मार्च 1950 से दिसंबर 1958 तक भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार