न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता अब बनेंगी ‘आम्रपाली’, फर्स्ट लुक आया सामने, बी प्राक के साथ गाना गाकर ट्रोल हुए सलमान खान

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इसमें वह अपने पति विक्की जैन के साथ दिखाई दी थीं। घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 8:27:48

2 News : अंकिता अब बनेंगी ‘आम्रपाली’, फर्स्ट लुक आया सामने, बी प्राक के साथ गाना गाकर ट्रोल हुए सलमान खान

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इसमें वह अपने पति विक्की जैन के साथ दिखाई दी थीं। घर से बाहर आने के बाद अंकिता की डिमांड काफी बढ़ गई है और कई फिल्ममेकर उन्हें अपने प्रोजेक्ट के लिए साइन करना चाहते हैं। पिछले दिनों अंकिता एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में भी अहम रोल निभाती नजर आई थीं। अब वह निर्माता संदीप सिंह के साथ मिलकर एक वेबसीरीज 'आम्रपाली' लेकर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मशहूर और ग्लैमरस नगरवधू ‘आम्रपाली’ का रोल निभाने के लिए अंकिता को चुना गया है। संदीप ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। साथ ही अंकिता का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया। संदीप ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। संदीप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “शक्ति और विनम्र अंकिता लोखंडे को आम्रपाली के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह वेब सीरीज शाही वैश्या की अनकही कहानी पर रोशनी डालती है, जो भावनाओं और चुनौतियों से भरे उसे सफर को उजागर करती है।” संदीप ने कहा कि आम्रपाली अपनी सुंदरता और अनुग्रह के लिए जानी जाती थी और वह भारत के इतिहास में सबसे मजबूत पात्रों में से एक थी। मुझे अंकिता लोखंडे के अलावा कोई और नहीं दिख रहा था, जिन्होंने मेरी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था।

वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं क्योंकि उनमें एक आकर्षक राजकुमारी और नगरवधू के सभी गुण हैं, साथ ही वह एक महान नर्तकी भी हैं। अंकिता अपनी आंखों के माध्यम से खूबसूरती से भाव व्यक्त करती हैं, जो आम्रपाली के सार को पकड़ लेगी।

अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जामनगर पहुंचे सलमान खान

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बुधवार (10 अप्रैल) को अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगे। इस बीच सलमान खान गुजरात के जामनगर पहुंच चुके हैं जहां पर भव्य तरीके से केक काटा जाएगा। फंक्शन में अंबानी परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। इसका जश्न शुरू हो गया है।

इवेंट से सलमान और सिंगर बी प्राक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों 'एनिमल' का गाना 'सारी दुनिया जला देंगे' गाते दिख रहे हैं। पहले गाने के ओरिजनल सिंगर बी प्राक गाना शुरू करते हैं और फिर माइक सलमान की ओर बढ़ाते हैं। आगे सलमान गाते हैं। सलमान की आवाज सुनकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। उल्लेखनीय है कि सलमान मंगलवार तड़के जामनगर हवाई अड्डे पर पहुंचे।

उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी और उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा भी थे। बाद में जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और ओरी को जामनगर के लिए रवाना होते हुए देखा गया। बता दें कि अनंत और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर में ही 1 से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसमें बॉलीवुड के लगभग सभी दिग्गज सितारे पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष