न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता ने इस मौके पर विक्की के साथ शेयर की रोमांटिक Photos, देखें मुनव्वर की पहली वेबसीरीज का ट्रेलर

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ में खूब सुर्खियां बटोरीं। उनका ज्यादातर समय लड़ाई-झगड़ों और विवादों में ही निकला। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 7:49:02

2 News : अंकिता ने इस मौके पर विक्की के साथ शेयर की रोमांटिक Photos, देखें मुनव्वर की पहली वेबसीरीज का ट्रेलर

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ में खूब सुर्खियां बटोरीं। उनका ज्यादातर समय लड़ाई-झगड़ों और विवादों में ही निकला। हालांकि घर से बाहर आते ही दोनों फिर से एक हो गए। इससे साफ पता चलता है कि शो में उनका झगड़ा असल नहीं था बल्कि शो जीतने के लिए बनाई गई रणनीति का एक हिस्सा था। इसी वजह से अंकिता व विक्की को खूब ट्रोल भी किया जाता है और यूजर्स इन्हें फेक कपल बताते हैं।

इन सब बातों के बीच अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विक्की के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। ये पिक्चर्स सीधे उनके बेडरूम से आई हैं। देखा जा सकता है कि बेड फूलों से सजा हुआ है। घर का डेकोरेशन भी फ्लोरल थीम का है, कैंडल्स जली हुई हैं और केक भी सजा हुआ है। दरअसल ये दोनों रिश्ते के 6 साल को सेलिब्रेट कर रहे हैं यानी इनकी पहली डेट से लेकर अब तक इतना समय हो चुका है।

पिक्चर्स में अंकिता और विक्की दोनों ही वाइट में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता की जिंदगी में विक्की आए और दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद साल 2021 में शादी रचा ली। अंकिता ने पिक्चर्स शेयर कर कैप्शन में लिखा, “बीती रात हमने जश्न मनाया हमारी मुलाकात और डेट के 6 साल पूरा होने का। हमें अब भी यकीन नहीं कि हम यहां तक कैसे पहुंचे लेकिन हमारा ये प्यार हमें बेहद पसंद है।

‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी ने यूं दी ईद की बधाई

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी 'लॉक अप सीजन 1' और 'बिग बॉस 17' जैसे रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। मुनव्वर एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। मुनव्वर ने आज गुरुवार (11 अप्रैल) को ईद के दिन फैंस को खास तोहफा दिया है। मुनव्वर ने अपनी पहली वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' की अनाउंसमेंट कर दी। साथ ही इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया।

मुनव्वर एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। एक मिनट 43 सैकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में मुनव्वर कंप्यूटर पर कुछ करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि नींद का इंतजार वो करते हैं, जो सपने देखना चाहते हैं, पर बेचैन होकर वो जागते हैं जो मंजिल देखना चाहते हैं। मुनव्वर साल 1999 की बात करते हुए दिखाई देते हैं।

वे बताते हैं कि उस साल में बॉलीवुड, गन और फिरौती से ज्यादा DVD से डरता है। सीरीज का निर्देशन फरहान पी जम्मा ने किया है। मुनव्वर ने फैंस को ईद की मुबारकबाद भी दी है। ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस रिंकू धवन ने कमेंट किया कि वाह, बधाई हो, ईद मुंबई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष