न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता ने बताया ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान आई थीं क्या मुश्किलें, जल्द मां बनने वाली हैं ‘द कपिल शर्मा शो’ की यह एक्ट्रेस

जी टीवी पर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ ने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया था। इसमें दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 11:30:27

अंकिता ने बताया ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान आई थीं क्या मुश्किलें, जल्द मां बनने वाली हैं ‘द कपिल शर्मा शो’ की यह एक्ट्रेस

जी टीवी पर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ ने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया था। इसमें दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की प्रमुख भूमिकाएं थीं। अब अंकिता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक बार फिस से ‘पवित्र रिश्ता’ से जुड़ी यादें ताजा कीं। अंकिता ने खुलासा किया कि एक दफा उन्होंने लगातार 148 घंटों तक काम किया था।

अंकिता ने टीवी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी इतना हार्ड वर्क नहीं किया, जितना ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए किया था। मैं 3 महीनों तक घर नहीं गई थी। मैं वहां दिन और रात शूट करती थी। और यह सच्ची कहानी है, वहां जेंट्स बाथरूम था और मैं वहीं नहाया करती थी। वे लोग मेरे लिए बाथरूम खाली रखते थे। मेरे हेयर ड्रेसर कपड़े प्रेस किया करते थे, कई बार तो फ्रेश अंडरगारमेंट्स भी नहीं होते थे, तब हम उन्हें धोते और फिर प्रेस करके पहना करते थे।

यह काफी अच्छा लगता था, क्योंकि मेरे पास हार्ड वर्क की कहानी बताने के लिए है। मेरी मां भी सेट पर रुकती थीं। हमें टाइम मिलता था लेकिन हम सोते और जागते सेट पर ही थे लेकिन वे मुझे घर जाने की परमिशन नहीं देते थे क्योंकि मेरे बैक टू बैक सीन्स होते थे और टेलीविजन में महिला शो चलाती है और मैं हर सीन में थी। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने अंकिता के पिता का निधन हो गया था। अंकिता उनके काफी करीब थी और सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो व वीडियो शेयर करती रहती थीं।

रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने शेयर की बेबी शॉवर पार्टी की झलक

द कपिल शर्मा शो से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस रोशेल राव और उनके पति कीथ सिकेरा जल्द ही नए मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। उन्होंने मार्च 2018 में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शादी की थी। शनिवार (2 सितंबर) को उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम से बेबी शॉवर पार्टी की मजेदार झलक शेयर की।

कपल ने 'अबाउट-टू-पॉप' थीम पर मुंबई के एक रेस्तरां में दोस्तों व परिवार के साथ जश्न मनाया। वहां ढेर सारे रंग-बिरंगे गुब्बारों से डेकोरेशन किया गया था। कीथ ने मैचिंग पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी। रोशेल येलो कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट पंप शूज और टियारा कैरी किया था।

वीडियो में वे पोज देते और डांस करते भी दिखे। उन्होंने एक टू-टियर केक भी काटा, जिसे व्हाइट और येलो फोंडेंट से सजाया गया था। दोनों ने एक किसिंग मोमेंट भी शेयर किया। कपल ने कैप्शन में लिखा, “हमारी गोद भराई बहुत मजेदार थी! इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद..."

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार