न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता ने पोस्ट शेयर कर सलमान का यूं जताया आभार, भारती के पति हर्ष ने खरीदी यह कार, कीमत...

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' के बाद से ही लाइमलाइट में हैं। अंकिता हाल ही में फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आईं, जिसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 1:26:11

2 News : अंकिता ने पोस्ट शेयर कर सलमान का यूं जताया आभार, भारती के पति हर्ष ने खरीदी यह कार, कीमत...

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' के बाद से ही लाइमलाइट में हैं। अंकिता हाल ही में फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने ‘यमुनाबाई सावरकर’ का रोल अदा किया था। फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने एक भी रुपए फीस नहीं ली थी। उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। इस बीच अंकिता ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फोटो शेयर कर उनका आभार जताया है। फोटो में सलमान के साथ अंकिता के पति विक्की जैन और अरबाज खान भी दिखाई दे रहे हैं।

अंकिता, अरबाज द्वारा निर्मित ‘पटना शुक्ला’ की स्क्रीनिंग पर पति के साथ मौजूद थीं। अंकिता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमने साथ में क्या वक्त बिताया। सलमान खान सर हमेशा से ही हमारे बड़े सपोर्टर रहे हैं और उन्होंने हर बार अच्छी चीज के लिए हमें दिशा दी है। उनका चट्टान समान समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग में शामिल होकर और भी अच्छा महसूस हो रहा है। अरबाज खान द्वारा प्रोड्यूस किया गया ये शानदार कोर्टरूम ड्रामा, जिसमें रवीना टंडन मैम ने बहुत अच्छा काम किया है। बाकी टीम और उनके प्रयासों के लिए भी तालियां।”

उल्लेखनीय है कि BB-17 के दौरान शो के होस्ट सलमान ने अंकिता और विक्की के गेम को कई बार सही दिशा दिखाई। अंकिता ने टीवी से एक्टिंग करिअर शुरू किया था। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ कई साल चला और जबरदस्त हिट रहा। लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद अंकिता और सुशांत का ब्रेकअप हो गया था। बाद में अंकिता ने विक्की के साथ शादी कर ली। अंकिता ‘मणिकर्णिका’ और ‘बागी 3’ जैसी फ़िल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

हर्ष लिम्बाचिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, लिखा...

कॉमेडी की दुनिया में भारती सिंह का नाम आज बड़ी इज्जत से लिया जाता है। भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया भी कम फेमस नहीं हैं। दोनों पति-पत्नी अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं। उनके एक बेटा ‘गोला’ है। इनके मजेदार व्लॉग लोग बड़े चाव से देखते हैं। कपल अपनी जिंदगी के एक-एक पल को फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब हर्ष ने एक खुशखबरी दी है।

उन्होंने नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। हर्ष ने इंस्टाग्राम पर कार के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें वे गाड़ी को प्यार से निहार रहे हैं। वे कैप्शन में लिखते हैं, “मेरी नई कार मेरी खुशी का ठिकाना है।” अली गोनी, जैस्मीन भसीन सहित कई स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है। हर्ष ने Mercedes-Benz GLS कार खरीदी है, जोकि बेहतरीन सुविधाओं से लैस है।

जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 1.51 करोड़ रुपए है। बता दें हर्ष एक जाने-माने भारतीय पटकथा लेखक, मेकर और टेलीविजन होस्ट हैं। उन्होंने कई टीवी शो के लिए हास्य स्क्रिप्ट लिखी है, जिनमें ‘कॉमेडी सर्कस के तानसेन’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम