न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता लोखंडे ने कहा, करती रहूंगीं सुशांत के बारे में बात, विक्की जैन से तलाक लेने के सवाल पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया था। उन्हें जीत का मजबूत दावेदार माना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Mar 2024 11:07:56

अंकिता लोखंडे ने कहा, करती रहूंगीं सुशांत के बारे में बात, विक्की जैन से तलाक लेने के सवाल पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया था। उन्हें जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। वह टॉप 5 तक पहुंची थीं और शो के आखिरी दिन तक घर में रहीं। अंकिता ने शो के दौरान कई दफा अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद किया, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। कई लोगों ने माना कि वह सच में सुशांत को बहुत चाहती थीं, तो कुछ का मानना था कि वह फैंस की सहानुभूति बटोरने के लिए ऐसा कर रही हैं जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट मिले।

अब अंकिता ने जूम के साथ बातचीत में इस मसले पर बात की। अंकिता ने कहा कि कोई भी मुझे सुशांत के बारे में बात करने से नहीं रोक सकता। मैं सुशांत के बारे में बात करना जारी रखूंगी। मुझे लगता है यह मेरी जिंदगी है। अगर मैं किसी को जानती हूं और मुझे उसके बारे में कोई अच्छी बातें पता हैं तो मैं उसका जिक्र करूंगी। सुशांत का नाम लेने का फैसला मेरा खुद का है और यह पक्का है कि मैं उनके बारे में बात करती रहूंगी और इसके आगे अगर लोग मुझे जज करते हैं तो यह उनका खुद का फैसला है।

पिछले दिनों अंकिता के एक पैट डॉग की मौत हो गई थी, जिस पर उन्होंने काफी दुख जताया था। यह डॉग उन्हें सुशांत ने गिफ्ट किया था। उल्लेखनीय है कि अंकिता और सुशांत ने कई सालों तक जीटीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था। इसी दौरान वे एक-दूसरे के नजदीक आए और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने करीब 8 साल तक डेटिंग की। बाद में सुशांत ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। सुशांत की कोरोनाकाल के दौरान साल 2020 में रहस्यमयी अंदाज में मौत हो गई थी।

ankita lokhande,actress ankita lokhande,sushant singh rajput,vicky jain,ankita sushant,ankita vicky,bigg boss 17,bb 17

‘बिग बॉस 17’ के दौरान कई दफा उलझे थे अंकिता और विक्की

अंकिता ने इंटरव्यू के दौरान विक्की से तलाक लेने की खबरों पर भी रिएक्शन दी। अंकिता ने कहा कि ये खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मुझे लगता है कि आप जिससे प्यार करते हैं, उसे आपको प्यार करते रहना होता है। उसके सिर पर बैठकर नाचो, कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि वो आपसे प्यार करता है तो वो आपके साथ ही रहेगा और कहीं नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि ‘बिग बॉस 17’ में दोनों को कई बार लड़ते देखा गया था। तब वे अलग होने तक को तैयार हो गए थे।

शो खत्म होने के बाद खबरें रहीं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। अंकिता ने साल 2021 में विक्की के साथ शादी की थी। बहरहाल अंकिता के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘वीर सावरकर’ में अहम किरदार में नजर आएंगी। वह रणदीप की पत्नी का रोल निभाएंगी। अंकिता ने कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में भी अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम