न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता को अपनी फोटो में Baby Bump देख आती है हंसी, पंखुड़ी-गौतम ने Twins के नाम बता मतलब भी समझाया

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से नेम और फेम मिला। अंकिता अपने फैंस का ख्याल रखते हुए हमेशा सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 11:19:51

अंकिता को अपनी फोटो में Baby Bump देख आती है हंसी, पंखुड़ी-गौतम ने Twins के नाम बता मतलब भी समझाया

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से नेम और फेम मिला। अंकिता अपने फैंस का ख्याल रखते हुए हमेशा सोशल मीडिया से कनेक्ट रहती हैं। अंकिता कई दफा पति विक्की जैन के साथ वीडियो शेयर करती हैं। इस बीच, अंकिता की प्रेग्नेंसी की बात इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इस पर एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने हंसते हुए कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं है। मीडिया लगातार मेरे बारे में गलत अफवाह और मीम्स फैलाता ही रहता है। इनमें मेरे बेबी बंप की तस्वीर भी है। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बहुत कुछ है लेकिन मैं बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती। जो तस्वीर मैं यूट्यूब पर देखती हूं।

उसमें बेबी बंप की तस्वीर देखकर मुझे हंसी आती है। सच में इन लोगों के पास कोई काम नहीं है। अंकिता फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं और प्रेग्नेंसी की प्लानिंग को लेकर अभी कोई भी जल्दीबाजी नहीं कर रहीं। उल्लेखनीय है कि अंकिता साल 14 दिसंबर 2021 को विक्की के साथ शादी रचाई थी।

पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 25 जुलाई 2023 को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। हाल ही में उन्होंने नामकरण समारोह की मेजबानी की और अब पंखुड़ी ने बच्चों के नामों का खुलासा किया है। उन्होंने गुरुवार (7 सितंबर) को जन्माष्टमी पर इंस्टाग्राम पर समारोह का वीडियो शेयर किया।

वीडियो में पूरे अवस्थी और रोडे परिवार को हारमोनियम की धुन पर जमकर नाचते हुए देखा जा सकता है। गौतम और पंखुड़ी ने एक लंबा नोट लिखा। इसके अनुसार उन्होंने बेटी का नाम 'राध्या रोडे' और बेटे का नाम 'रादित्य रोडे' रखा है। नोट में लिखा है, "राध्या, वह जो पूजा के योग्य है। यह राधा जी का एक प्यारा नाम भी है, जो हिंदू धर्म में प्रेम, कोमलता, करुणा और भक्ति की देवी के रूप में पूजनीय हैं।

वह महालक्ष्मी का अवतार हैं और मूलप्रकृति भी हैं। सर्वोच्च देवी, आध्यात्मिक प्रेम और कृष्ण के स्त्री समकक्ष और आंतरिक शक्ति का अवतार। संस्कृत में उनके नाम का अर्थ समृद्धि, सफलता, पूर्णता है। वे कहते हैं.. भगवान कृष्ण दुनिया को मंत्रमुग्ध करते हैं, लेकिन राध्या उन्हें भी मंत्रमुग्ध कर देती हैं!" आगे नोट में रादित्या का मतलब भी बताया गया है।

इसमें लिखा, "रादित्य का अर्थ है सूर्य। 'रा' प्राचीन मिस्र के सूर्य देवता हैं। प्राचीन मिस्र के धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक 'रा' ने निर्मित दुनिया के सभी हिस्सों आकाश, पृथ्वी और पाताल पर शासन किया। 'रा' का संस्कृत में अर्थ है अग्नि और शक्ति। हिंदू कैलेंडर में सूर्य या रवि को रविवार का आधार माना जाता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका