न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता ने खोया सुशांत का दिया प्यारा गिफ्ट, शेयर की फोटो, म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे मन्नारा-अभिषेक

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले दिनों खत्म हुए रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के घर में अंतिम दिन तक थीं। वह जीत की मजबूत दावेदार थीं, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 1:20:34

2 News : अंकिता ने खोया सुशांत का दिया प्यारा गिफ्ट, शेयर की फोटो, म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे मन्नारा-अभिषेक

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले दिनों खत्म हुए रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के घर में अंतिम दिन तक थीं। वह जीत की मजबूत दावेदार थीं, लेकिन टॉप 5 तक ही जगह बना सकीं। पूरे शो के दौरान अंकिता ने कई दफा दिवंगत बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। वह अपने साथी कंटेस्टेंट्स को सुशांत से जुड़े किस्से बताती रहती थीं। हालांकि उनके पति विक्की जैन को ये बातें अच्छी नहीं लगती थीं।

अब अंकिता-सुशांत एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। इसका कारण है कि अंकिता ने सुशांत के साथ जुड़ी उनकी एक खास चीज को खो दिया है। अंकिता के पालतू कुत्ते ‘स्कॉच’ की मौत हो गई है। अंकिता ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उन्होंने स्कॉच की फोटो शेयर कर लिखा, “हे बड्डी…मम्मा आपको बहुत याद करेंगी.. आपकी आत्मा को शांति दे स्कॉच।” स्कॉच को सुशांत ने गिफ्ट किया था, वो भी टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के समय, जब अंकिता अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में थीं।

ब्रेकअप होने के बाद भी अंकिता ने ‘स्कॉच’ से खुद को दूर नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अंकिता और सुशांत दोनों ही दो कुत्तों को पाल रहे थे। सुशांत के पालतू कुत्ते का नाम फज था, जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है। फैंस भी अंकिता के दुख में शरीक होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता और सुशांत की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें ये दोनों ‘स्कॉच’ के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।

एल्विश यादव ने की मन्नारा चोपड़ा की अभिषेक कुमार के साथ काम करने की पुष्टि

‘बिग बॉस 17′ के टॉप 5 में पहुंचने वाली एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार सबसे चर्चित कंटेस्टेट्स में से थे। दोनों का एक बड़ा फैनबेस बन गया है। खबर है कि वे एक प्रोजेक्ट के लिए साथ काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे और इसकी शूटिंग भी चंडीगढ़ में शुरू कर दी गई है। वे जिस प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे हैं, सेट से उसकी तस्वीरें भी लीक हो गई हैं।

हाल ही में पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव ने भी इसकी पुष्टि की है। एल्विश को उनके लेटेस्ट व्लॉग में मन्नारा के साथ वीडियो कॉल पर बात करते देखा गया। एल्विश ने मन्नारा से पूछा कि शूटिंग शुरू हो गई है या नहीं। इस पर मन्नारा ने कहा कि वह शूटिंग कर रही हैं। बाद में एक दोस्त से बात करते समय एल्विश ने उसे कैमरा घुमाने के लिए मजबूर किया और ऑडियंस को अभिषेक व मन्नारा की एक साथ काम करने की झलक मिली। दोनों ने मैचिंग आउटफिट, सफेद शर्ट और टाई पहनी थी।

इस बीच मन्नारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कैसा दूल्हा चाहिए। उन्होंने शादी के सवाल पर कहा कि ओ गॉड, अभी तो ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आई हूं, शादी करने के बारे में नहीं सोचा है अभी यार, लेकिन मैं किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती हूं जो हर तरह की बातचीत कर सकता हो, हर तरह के लोगों से मिलना पसंद करता हो और मेरी बात भी सुने। मुझे घर-परिवार का लड़का मिले तो और भी अच्छा होगा। वह किसी भी पेशे से हो सकता है लेकिन एक ईमानदारी जो रिश्ते में होती है वह बहुत जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम