न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता को मां ने किया सुशांत के बारे में बात करने से मना, इस सेलेब्रिटी ने खरीदा 11 करोड़ का बंगला

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ‘बिग बॉस 17’ से खूब सुर्खियां लूट रहे हैं। वे शो जीतने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। ऐसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jan 2024 6:41:04

2 News : अंकिता को मां ने किया सुशांत के बारे में बात करने से मना, इस सेलेब्रिटी ने खरीदा 11 करोड़ का बंगला

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ‘बिग बॉस 17’ से खूब सुर्खियां लूट रहे हैं। वे शो जीतने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच तनाव भी बढ़ता जा रहा है। अंकिता घर में बार-बार दिवंगत एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करती दिखती हैं। यह बात विक्की और उनके परिवार वालों को पसंद नहीं आ रही।

इस बीच अंकिता की मां वंदना लोखंडे ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि वो सुशांत के बारे में बात न करें। दरअसल ‘बिग बॉस’ में शुरू हुए ‘फैमिली स्पेशल वीक’ में सबसे पहले अंकिता की मां ने घर में एंट्री की। मां ने अंकिता को सलाह दी कि वो विक्की से तमीज से पेश आए। दोनों का इस तरह से झगड़ा करना बाहर पूरी तरह से गलत मैसेज दे रहा है।

सुशांत के बारे में बातें करना बंद कर दें, क्योंकि अब विक्की उनके पति हैं। इस पर अंकिता ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने कभी सुशांत के बारे में इतनी बातें नहीं की हैं, वो तो मुनव्वर और अभिषेक उनके बारे में पूछते रहते हैं और अभिषेक तो सुशांत के बहुत बड़े फैन हैं। मैं सिर्फ उन्हें ये बताती हूं कि वो कितने टैलेंटेड थे। आखिर में अंकिता ने कहा कि वह आगे से इस तरह की बातें नहीं करेंगी और पूरी कोशिश करेंगी कि उनकी हरकतों से विक्की की फैमिली को किसी भी प्रकार की शर्म महसूस न हो।

उल्लेखनीय है कि अंकिता और सुशांत ने जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में कई साल तक काम किया था। सुशांत की जून 2020 में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। अंकिता ने करीब दो साल पहले विक्की से शादी कर ली। हाल ही अंकिता की दोस्त कंगना रनौत ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि शो जीतने से ज्यादा जरूरी परिवार बचाना है। दोनों एक्ट्रेस ‘मणिकर्णिका’ फिल्म में थीं।

ankita lokhande,bb-17,bigg boss 17,vandana lokhande,sushant singh rajpoot,vicky jain,bhuvan bam,you tuber bhuvan bam,bhuvan bungalow

दिग्गज यूट्यूबर व एक्टर भुवन बाम ने राजधानी के पॉश इलाके में खरीदा बंगला

भुवन बाम देश के सबसे अमीर यूट्यूबरों में से एक हैं। भुवन बड़े सेलिब्रिटी हो चुके हैं। भुवन ने अब देश की राजधानी नई दिल्ली के पॉश एरिया ग्रेटर कैलाश में बंगला खरीदा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बंगले की कीमत 11 करोड़ रुपए है। भुवन ने नए आशियाने के लिए 77 लाख रुपए का स्टांप शुल्क चुकाया है।

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पिछले साल 7 अगस्त को कराई गई थी। बंगले का लैंड एरिया 1937 स्क्वायर फुट और कुल एरिया 2233 स्क्वायर फुट है। बता दें कि भुवन का जन्म 22 जनवरी 1994 को वडोदरा (गुजरात) के मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनका असल नाम भुवन अविंद्र शंकर बाम है। भुवन ने ग्रीन फील्ड्स स्कूल और शहीद भगत सिंह कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। मनोरंजन की दुनिया में भुवन के करिअर की शुरुआत व्यंग्यात्मक वीडियो से हुई थी।

‘बीबी की वाइन्स’ नामक उनके कॉमेडी यूट्यूब चैनल के लाखों सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया पर भुवन के फैंस उन्हें एक हास्य अभिनेता, लेखक, गायक और गीतकार के रूप में पसंद करते हैं। भुवन अपने कंटेंट को काफी वक्त देना पसंद करते हैं और 1 या 2 महीने में एक वीडियो पोस्ट करते हैं। उनके वीडियो पर करोड़ों व्यूज आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम