न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर सिंगर के शो में भिड़ीं लड़कियां, Video वायरल, इस एक्ट्रेस ने दिखाई नए घर की झलक

युवा सिंगर अंकित तिवारी बॉलीवुड में कई गानों को अपनी मधुर आवाज से सजा चुके हैं। उनके गाए गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अंकित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 12:59:42

2 News : मशहूर सिंगर के शो में भिड़ीं लड़कियां, Video वायरल, इस एक्ट्रेस ने दिखाई नए घर की झलक

युवा सिंगर अंकित तिवारी बॉलीवुड में कई गानों को अपनी मधुर आवाज से सजा चुके हैं। उनके गाए गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अंकित ने अपने फैंस को 'सुन रहा है ना तू क्यों रो रहा हूं मैं', 'तेरी गलियां तेरी गलियां', 'तुम ही हो' जैसे कई खूबसूरत गानों की सौगात दी है। अंकित हाल ही में एक इंवेट में शामिल हुए। अपने फेवरेट सिंगर को सुनने के लिए वहां फैंस की जबरदस्त भीड़ थी। इस दौरान इंवेट में कुछ ऐसा हुआ कि भगदड़ मच गई।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़कियों को कैट फाइट करते देखा जा सकता है। आपको बता दें कि अंकित बिहार के कटिहार में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। अंकित जब स्टेज पर गाना सुना रहे थे तो कुछ ऐसा हुआ कि दो लड़कियां झगड़ने लगीं। वे एक-दूसरे के बाल खींचती और मारती-पीटती दिख रही हैं।

मामला बढ़ता देख बीच-बचाव करने के लिए कई लोग आए और इस चक्कर में उन्हें भी चोट पहुंची। ये नजारा देख अंकित हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि फैंस की ऐसी हरकत देख अंकित ने परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी। उल्लेखनीय है कि अंकित ने साल 2010 में फिल्म 'दो दूनी चार' से संगीत की दुनिया में कदम रखा था।

अशनूर कौर ने खरीदा घर, अभी चल रहा है कंस्ट्रक्शन का काम

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर कई शो में काम कर चुकी हैं। फैंस उन्हें ‘झांसी की रानी’, ‘पटियाला बेब्स’ जैसे नामों से संबोधित करते हैं। अशनूर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। अब अशनूर ने फैंस के लिए एक गुड न्यूज शेयर की है। अशनूर ने बताया कि वह अपना नया घर खरीद चुकी हैं। अशनूर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की, जिनमें वह अपने सपनों के महल यानी ड्रीम होम की एक झलक दिखा रही हैं।

हालांकि अभी वहां कंस्ट्रक्शन चल रहा है। अशनूर ब्लू सूट में नजर आ रही हैं। अशनूर ने कैप्शन में लिखा, “नया महीना, नई शुरुआत, नया घर, कुछ दिन और ग्रेटफुल।” बता दें कि अशनूर ने महज 19 साल की उम्र में ही खुद का घर खरीद लिया है। अशनूर की इस उपलब्धि पर फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। एक्टर शांतनु माहेश्वरी ने लिखा-“बहुत बहुत बधाई।”

एक्ट्रेस कनिका मान ने लिखा, “आपके लिए बहुत खुशी..बधाई हो।” अशनूर ने साल 2009 में ‘झांसी की रानी’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘साथ निभाना साथिया’, ‘पटियाला बेब्स’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ जैसे शो से तारीफें बटोर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका