न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विशाल के थप्पड़ मारने पर अंजलि ने लगाई अरमान की क्लास, शादी के बाद इन्होंने दिखाई घर की झलक

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इस समय जियोसिनेमा पर छाया हुआ है। इसमें घर के सभी अलग-अलग तरह का ड्रामा कर खुद की स्थिति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jul 2024 7:06:51

2 News : विशाल के थप्पड़ मारने पर अंजलि ने लगाई अरमान की क्लास, शादी के बाद इन्होंने दिखाई घर की झलक

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इस समय जियोसिनेमा पर छाया हुआ है। इसमें घर के सभी अलग-अलग तरह का ड्रामा कर खुद की स्थिति मजबूत करने में लगे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने घर के सदस्य विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया है। शनिवार को वीकेंड के वार पर शो से बाहर हो चुकीं अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक को होस्ट अनिल कपूर ने स्टेज पर बुलाया था। पायल ने स्टेज पर आकर विशाल की क्लास लगाई। पायल ने बताया कि विशाल ने कृतिका को लेकर गलत बात की।

इस बात को सुनकर अरमान भड़क गए। बताया जा रहा है कि यही झगड़ा आगे बढ़ेगा और अरमान गुस्से में विशाल को थप्पड़ मारेंगे। अब ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा ने अरमान पर गुस्सा निकाला है। अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाल लिखा, “हिपोक्रेसी की हद देख लो। जिस इंसान ने बीवी को धोखा दिया…सोसाइटी में बाकायदा गलत मैसेज दे रहे हैं कि पॉलीगेमी ठीक है…"हो जाता है।" इतना ही है तो विदेश जाकर बस जाओ…हमारी सभ्यता में ये चीज होना सही है?

ऊपर से विशाल ने ऐसा क्या गलत बोल दिया? भाभी अच्छी लगती हैं…इसमें गलत क्या है? ना कोई चीप कमेंट्स मारे, ना कोई बदतमीजी की। तुम्हारी तरह अरमान उसने सात दिन में पटाकर शादी के लिए प्रपोज थोड़ी कर दिया…और हिंसा वायलेंस हम कभी सपोर्ट नहीं करेंगे। तुम करो तो फीलिंग्स हैं आ गईं। किसी और ने अपनी फीलिंग्स जाहिर की तो उसे थप्पड़ पड़ गया…क्यों? तुम पहले भी गलत थे अरमान…और अब भी गलत हो!"

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को की थी दीपक चौहान के साथ शादी

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की थी। आरती शादी के बाद से लगातार चर्चाओं में हैं। उन्होंने शुरुआत में कई दिनों तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को शादी समारोह की झलकियां दिखाई थीं। इसके बाद पेरिस सहित कई विदेशी जगहों पर हनीमून मनाने के बाद अब आरती मुंबई लौट आई हैं।

हाल ही वह कृष्णा और भाभी कश्मीरा शाह के साथ 'लाफ्टर शेफ' शो में मेहमान बनकर आई थीं। अब आरती ने अपने उस नए घर की झलक दिखाई है, जहां वह दीपक के साथ रह रही हैं। आरती ने ये भी बताया कि शादी के पहले ही वो वहां शिफ्ट हो गई थीं और गृह प्रवेश की जगह उन्होंने गुरुजी का सत्संग कराया था। आरती ने 1 अप्रैल को इस घर में कदम रखा था। उन्होंने सत्संग कराया और गुरुजी ने उनके नए घर को आशीर्वाद दिया।

आरती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका आलीशान फ्लैट नजर आ रहा है। लिविंग एरिया में बड़ा-सा टीवी लगा हुआ है और आरती गुरुजी की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर बैठी हुई हैं। इसके अलावा आरती कोने में दीया जलाती भी दिख रही हैं। वहां फूलों से सजावट की गई है। वीडियो की शुरुआत में आरती लाल साड़ी में सजधज अपने घर में गृह प्रवेश करती दिखाई दी।

आरती ने कैप्शन में लिखा, “शादी वाला महीना 1 अप्रैल। मैंने सत्संग से शुरुआत की और उन्होंने हमें हमारे नए घर को आशीर्वाद दिया.. जन्मदिन मुबारक हो मेरे पिता मेरे सब कुछ। धन्यवाद जय गुरुजी, शुक्राना गुरुजी।” बता दें कि यूं तो आरती टीवी के कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्हें असली फेम रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क