न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि ने MMS लीक मामले में दर्ज कराई FIR, आसिम-हिमांशी के ब्रेकअप पर बोले उमर

कुछ समय पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा एमएमएस वीडियो लीक होने के चलते चर्चा में आई थीं। इसी कारण अंजलि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 6:42:57

2 News : ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि ने MMS लीक मामले में दर्ज कराई FIR, आसिम-हिमांशी के ब्रेकअप पर बोले उमर

कुछ समय पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा एमएमएस वीडियो लीक होने के चलते चर्चा में आई थीं। इसी कारण अंजलि ट्रोल हो गई थीं। इसके बाद अंजलि ने कहा था कि वीडियो में दिख रही लड़की वो नहीं हैं। अब 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से फेमस अंजलि के एफआईआर दर्ज कराने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 1' के बाद अंजलि का एक वीडियो लीक हो गया था, जिसने सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी पैदा कर दी थी। अंजलि का कहना था कि किसी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है। अब लगभग डेढ़ साल बाद अंजलि ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इंस्टेंट बॉलीवुड के मुताबिक अंजलि ने मोर्फ्ड एमएमएस लीक मामले में FIR दर्ज कराई है।

शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि अंजलि यूट्यूबर्स और पब्लिशिंग हाउस समेत उन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एफआईआर की कॉपी भी शेयर की है। एफआईआर में कहा गया है कि शिकायतकर्ता एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उन्होंने एक रियलिटी शो 'लॉकअप' में हिस्सा लिया था।

उनके परिवार के एक सदस्य ने नोटिस किया कि छेड़छाड़ किया हुआ पॉर्न वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था जिसमें शिकायतकर्ता का चेहरा एक नग्न लड़की के चेहरे के साथ जोड़ा गया जो सेक्शुअल एक्ट कर रही थी। इस वीडियो की वजह से उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि अंजलि को कुछ समय में ही जबरदस्त शौहरत मिल गई। उन्होंने पहले रील्स बनाना शुरू किया और 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस से वह पॉपुलर हो गईं। पहले वह टिकटॉक वीडियो बनाती थीं जब टिकटॉक बैन हो गया तो इंस्टाग्राम रील्स बनाने लगीं। हाल ही में उन्होंने करोड़ों का आलीशान घर खरीदा।

anjali arora,kacha badam girl,mms video,anjali arora fir,umar riaz,asim riaz,himanshi khurana,bigg boss 13

आसिम रियाज के भाई हैं उमर रियाज, कही यह बात

‘बिग बॉस 13’ कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कुछ समय पहले ही ब्रेकअप की घोषणा की थी। अब आसिम के भाई उमर रियाज ने इसे लेकर रिएक्ट किया है। उमर ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा, “जिंदगी में जो भी होता है उसके पीछे कारण होता है और हम अक्सर भगवान को भूल जाते हैं। लोग आते हैं और चले जाते हैं। अगर आप उनसे शादी करते हैं तो वो साथ होना होता है।

अगर रिश्ता खत्म हो रहा है तो मतलब ये हमेशा के लिए नहीं बना था। इसे इतनी अहमियत मत दीजिए जैसे कि ये तलाक था। गौरतलब है कि आसिम और हिमांशी ‘बिग बॉस’ में साथ आए थे। वे 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। कुछ समय पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं। हिमांशी और आसिम को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। दोनों ने साथ में काम भी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका