न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ से रणबीर-रश्मिका का लिपलॉक किस वाला पोस्टर जारी, ‘टाइगर-3’ से कैटरीना का फर्स्ट लुक आया सामने

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी ‘एनिमल’ फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 12:25:42

2 News : ‘एनिमल’ से रणबीर-रश्मिका का लिपलॉक किस वाला पोस्टर जारी, ‘टाइगर-3’ से कैटरीना का फर्स्ट लुक आया सामने

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी ‘एनिमल’ फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसके पोस्टर और टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। पोस्टर में सभी कलाकार जबरदस्त अंदाज में दिखे। सितंबर में इसका टीजर भी रिलीज हो गया था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। फैंस की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

अब आज मंगलवार (10 अक्टूबर) सुबह इसका एक और पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें रणबीर और रश्मिका को लिपलॉक किस करते हुए दिखाया गया है। 'एनिमल' का पहला गाना 'हुआ मैं' कल बुधवार को जारी किया जाएगा। रश्मिका ने इस गाने का पोस्टर रिवील करते हुए लिखा, "हुआ मैं” कल रिलीज होगा। यह गाना आग लगा देगा। मुझे पर्सनली यह गाना हर भाषा में बहुत पसंद आया।"

बता दें कि फिल्म में रणबीर की भिड़ंत बॉबी से होगी। इसमें अनिल कपूर, रणबीर के पिता की भूमिका अदा कर रहे हैं, वहीं रश्मिका, रणबीर की प्रेमिका बनी हैं। 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। उल्लेखनीय है कि अर्जुन रेड्डी निर्देशक वांगा की ब्लॉकबस्टर हिट थी जिसकी हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' बनी थी।

दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर-3’ फिल्म

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ धूम मचाने को तैयार है। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज होने वाला है। वहीं आज मंगलवार (10 अक्टूबर) को फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें कैटरीना कैफ एक्शन मोड में दिख रही हैं। पोस्टर में कैटरीना एक्शन मोड में गन पकड़ी नजर आ रही हैं।

यशराज फिल्म्स (YRF) बैनर ने पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म के ट्रेलर को रिलीज होने में अब बस 6 दिन बचे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला टीजर सामने आया था, जिसमें सलमान को देख उनके फैंस एक्साइटेड हो गए थे। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की फुल ऑफ एक्शन और एंटरटेनर फिल्म है।

इसमें विलेन के रोल में इमरान हाशमी नजर आएंगे। सुपरस्टार शाहरुख खान का भी कैमियो होगा। फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। फिल्म में सलमान और कैटरीना 6 साल के अंतराल के बाद टाइगर और जोया की भूमिका में वापसी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका