न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ फिल्म के तीसरे गाने में दिखी बाप-बेटे की बॉन्डिंग, कपिल शर्मा के नए शो का प्रोमो जारी

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का गाना 'पापा मेरी जान' आज मंगलवार (14 नवंबर) को रिलीज हो गया। इस 2 मिनट 57 सैकंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 2:03:22

2 News : ‘एनिमल’ फिल्म के तीसरे गाने में दिखी बाप-बेटे की बॉन्डिंग, कपिल शर्मा के नए शो का प्रोमो जारी

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का गाना 'पापा मेरी जान' आज मंगलवार (14 नवंबर) को रिलीज हो गया। इस 2 मिनट 57 सैकंड के गाने में रणबीर की फिल्म में अपने पिता अनिल कपूर से बॉन्डिंग दिखाई गई है। गाने में यह भी दिखाया गया है कि अनिल काम में इतना बिजी रहते हैं कि उनके पास बेटे के लिए समय ही नहीं है। गाने में रणबीर के बचपन से लेकर बड़े होने तक क्लिप दिखाई गई है।

गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपने बेटे के लिए सब कुछ करते हैं और फिर वह बेटा किसी के बदले अपने पिता के लिए कुछ करना चाहता है और वह जुनून रणबीर के कैरेक्टर से झलक भी रहा है। यह गाना लोगों के दिलों को छू रहा है। इस गाने को सोनू निगम ने अपनी मखमली आवाज से सजाया है। गाने को हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है।

इस गाने के रिलीज होने की जानकारी रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर दी। गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इससे पहले फिल्म के 2 और रिलीज गानों 'हुआ मैं' और 'सतरंगा' ने भी खूब धूम मचाई थी। इनमें रणबीर और रश्मिका मंदाना की जोरदार केमिस्ट्री नजर आई। ‘एनिमल’ में बॉबी देओल विलेन की भूमिका में हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन वाली फिल्म क्राइम ड्रामा है। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीवी की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा मौजूदा दौर में टीवी की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन में से एक हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में बुलंदियों तक पहुंचने वाले कपिल आज घर-घर में लोकप्रिय हैं। लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग के कायल हैं। कपिल का सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी देखते ही बनती है। फिलहाल कपिल का शो टीवी से ऑफ एयर हो चुका है और फैंस को उसके नए सीजन का इंतजार है।

माना जा रहा था कि वे नई थीम के साथ लौटेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। दरअसल कपिल अब टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। एक प्रोमो के जरिये यह जानकारी दी गई है। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नेटफ्लिक्स के साथ अपने दूसरे शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

इसमें दिखाया जाता है कि कपिल नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं लेकिन पुरानी टीम के साथ। इस शो में कपिल के साथ अर्चना पूरण सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर भी रहेंगे। कपिल पिछले 10 सालों से ऑडियंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। अब हर कोई नए शो का फॉर्मेट जानने को उत्सुक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका