न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर कपूर के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘एनिमल’ का टीजर, पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर ने ऐसे किया विश

एक्टर रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म से उनके फर्स्ट लुक ने धमाल मचा दिया था। अब आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 1:00:00

रणबीर कपूर के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘एनिमल’ का टीजर, पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर ने ऐसे किया विश

एक्टर रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म से उनके फर्स्ट लुक ने धमाल मचा दिया था। अब आज गुरुवार (28 सितंबर) को रणबीर के बर्थडे पर ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में रणबीर दमदार लग रहे हैं, तो वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर का कड़क अंदाज है।

‘एनिमल’ का 2 मिनट 56 सैकंड का टीजर काफी रोमांचित करने वाला है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इसे देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। ‘एनिमल’ में रणबीर एक रिच फैमिली में पैदा हुए शख्स का रोल कर रहे हैं। उसकी दुनिया बाहर से तो सोने की दिखती है, लेकिन अंदर से पूरी तरह अंधेरा है। अनिल, रणबीर के पिता बने हैं। उन्हें बेटा बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अनिल में जबरदस्त गुस्सा भरा हुआ है।

हालांकि रणबीर को भले ही अनिल पसंद नहीं करते, लेकिन वो उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकते। फिल्म की कहानी बदले के इर्द- गिर्द घूमती है। रणबीर पिता की मौत का बदला लेते हैं। टीजर की शुरुआत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से होती है। वे रणबीर के अपोजिट हैं। बॉबी सबसे आखिर में दिखाई देते हैं। उनके रोल पर सस्पेंस कायम है। ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

41 के हुए रणबीर, आलिया-नीतू ने शेयर की फोटो व वीडियो, लिखी प्यारी बातें

लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर को चाहने वाले दनादन उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी पति रणबीर को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने रणबीर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-“मेरा प्यार, मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरी सबसे खुशी की जगह...जैसे ही आप मेरे ठीक बगल में बैठकर अपने सीक्रेट अकाउंट से यह कैप्शन पढ़ रहे हैं..मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी। हैप्पी बर्थडे बेबी...आप इसे सब जादुई बना देते हैं।”

रणबीर की मां नीतू कपूर ने बेटे को बधाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। बर्थडे केक की तस्वीरें शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- “मेरे सबसे स्पेशल के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन। इसमें टेबल पर दो केक रखे हैं। एक के साथ आलिया-रणबीर की शादी की तस्वीर रखी है तो दूसरे केक पर लिखा है -'हैप्पी बर्थडे राहा के पापा।' नीतू ने रणबीर की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा-“हैप्पी बर्थडे। इस खास इंसान के लिए ग्रेटफुल महसूस करती हूं।” अगले वीडियो में रणबीर अपनी बुआ को केक खिला रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार