न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर की ‘एनिमल’ ने पास किया मंडे टेस्ट, 4 दिन की कमाई में इन्हें पछाड़ा, ऐसा है विक्की की ‘सैम बहादुर’ का हाल

‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' दुनियाभर में तगड़ा बिजनेस कर रही है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 12:31:49

रणबीर की ‘एनिमल’ ने पास किया मंडे टेस्ट, 4 दिन की कमाई में इन्हें पछाड़ा, ऐसा है विक्की की ‘सैम बहादुर’ का हाल

‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' दुनियाभर में तगड़ा बिजनेस कर रही है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म शुक्रवार (1 दिसंबर) को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन सोमवार (4 दिसंबर) को 39.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

हालांकि यह शुरुआती तीन दिनों की तुलना में कम कमाई है, लेकिन फिर भी कह सकते हैं कि इसने मंडे टेस्ट पास कर लिया। ‘एनिमल’ ने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़ और तीसरे दिन 72.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर है। फिल्म ने इसी साल आई शाहरुख खान की ‘जवान’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज स्पीड से यानी रिलीज के महज तीन दिन में भारत में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अब ‘एनिमल’ का टोटल कलेक्शन 241.43 करोड़ रुपए हो गया है। ‘जवान’ ने 4 दिन में 286 करोड़, शाहरुख की ‘पठान’ ने 220 करोड़, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 173.58 करोड़ और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने 169.15 करोड़ रुपए कमाए थे। यानी ‘एनिमल’ सिर्फ ‘जवान’ से पीछे रह गई। ‘एनिमल’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 3 दिन में 356 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था।

animal,animal movie,ranbir kapoor,animal box office collection,animal earning,sam bahadur,vicky kaushal,sam bahadur earning,sam bahadur box office collection

बॉक्स ऑफिस पर ‘सैम बहादुर’ की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में आई। खास बात ये है कि मसालेदार फिल्म ‘एनिमल’ की तगड़ी चुनौती के बावजूद ‘सैम बहादुर’ भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही है। हालांकि हर ओर से तारीफें मिलने पर भी ‘सैम बहादुर’ का बिजनेस बहुत ज्यादा ऊंचाई पर नहीं पहुंचा है। वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद चौथे दिन सोमवार (4 दिसंबर) को इसकी कमाई में भारी गिरावट आ गई।

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने भारत में 3.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म अब तक कुल 29.05 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 'सैम बहादुर' ने पहले दिन 6.25 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 10.3 करोड़ रुपए कमाए। 'सैम बहादुर' का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। मेघना और विक्की की जोड़ी इससे पहले 'राजी' में कमाल कर चुकी है। ‘

सैम बहादुर’ में सान्या मल्होत्रा ने विक्की की पत्नी ‘सिल्लू मानेकशॉ’ का किरदार निभाया है। फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बनी हैं। 'सैम बहादुर' की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है, जिन्होंने 1971 पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को जीत दिलाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे