न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एनिमल’ का जलवा कायम, कमाई के मामले में छठे स्थान पर आई, बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी है ‘सैम बहादुर’

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से ही यह दूसरी फिल्मों से लीड कर रही है। फैंस के बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 1:09:05

‘एनिमल’ का जलवा कायम, कमाई के मामले में छठे स्थान पर आई, बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी है ‘सैम बहादुर’

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से ही यह दूसरी फिल्मों से लीड कर रही है। फैंस के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। ‘कबीर सिंह’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में रणबीर और बॉबी देओल काफी अलग अंदाज में दिखे। साथ ही अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब 'एनिमल' की कमाई के 19वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे मंगलवार (19 दिसंबर) को 5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके बाद इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 522.94 करोड़ रुपए हो गया है। साथ ही इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 843 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है। इस साल ओवरसीज यानी विदेशी मार्केट में शाहरुख खान की 'जवान' के बाद 'एनिमल' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है।

इस फिल्म ने ओवरसीज (भारत से बाहर) अब तक 225.45 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया है। 'एनिमल' ओवरऑल वहां कमाई के मामले में छठी बॉलीवुड मूवी बन चुकी है। इस फिल्म से आगे ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘दंगल’ चल रही है। रणबीर के 16 साल के करिअर की ये सफलतम फिल्म है।

animal movie box office earnings,box office figures for animal films,animal-themed movie revenue,top-grossing animal movies,animal movie ticket sales,animal-based film box office success,highest-grossing animal films,box office statistics for animal movies,animal movie financial performance,animal-themed movie profits,revenue of movies featuring animals,animal film box office analysis,sam bahadur movie earnings,box office figures for sam bahadur,sam bahadur movie revenue,sam bahadur film ticket sales,sam bahadur movie financial performance,sam bahadur box office success,sam bahadur film collection analysis,sam bahadur movie business report,sam bahadur movie profit details,sam bahadur movie box office numbers,sam bahadur movie success factors

जानें ‘सैम बहादुर’ ने 19वें दिन भारत में कितने कमाए

प्रख्यात गीतकार गुलजार व एक्ट्रेस राखी की बेटी मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ भी ‘एनिमल’ के तूफान के आगे मजबूती से टिकी हुई है। 1 दिसंबर को ही रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उनकी जबरदस्त एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है।

फिल्म ने पहले सप्ताह 38.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 25.8 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म पैर जमाए हुए है। 'सैम बहादुर' ने तीसरे सोमवार (18वें दिन) 1 करोड़ 6 लाख रुपए का कारोबार किया था। तीसरे मंगलवार यानी कि 19वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1 करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने भारत में 79.70 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम