न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ फिल्म का नया गाना ‘अर्जन वैली’ रिलीज, माधवन के साथ फिर जमेगी कंगना की जोड़ी

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की बेकरारी बढ़ती जा रही है। फिल्म के पोस्टर, टीजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 7:24:06

2 News : ‘एनिमल’ फिल्म का नया गाना ‘अर्जन वैली’ रिलीज, माधवन के साथ फिर जमेगी कंगना की जोड़ी

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की बेकरारी बढ़ती जा रही है। फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और गाने देखने के बाद यह काफी रोमांच पैदा कर रही है। इसमें रणबीर का इंटेंस लुक है। अनिल कपूर उनके पिता की भूमिका निभा रहे हैं। बॉबी देओल खूंखार विलेन के रूप में दिखेंगे। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पहली बार रणबीर की हीरोईन बनेंगी।

पिछले दिनों जारी किए गए गाने में रणबीर और रश्मिका की कैमेस्ट्री कमाल लग रही थी। आज शनिवार (17 नवंबर) को फिल्म का एक और नया गाना 'अर्जन वैली' रिलीज कर दिया गया। इसमें रणबीर का एक्शन अवतार सबका ध्यान खींच रहा है। यह सिर्फ एक ट्रैक नहीं है, बल्कि फिल्म के मुख्य किरदार रणबीर के मन में चल रही एक यात्रा और इंटेंसिटी की एक झलक दर्शाता है। इसे भूपिंदर बब्बल ने आवाज दी है और बोल भी उनके ही हैं। म्यूजिक मनन भारद्वाज का है।

'अर्जन वैली' एक लिरिकल जर्नी है जो रणबीर के किरदार की जटिल परतों को रिफ्लेक्ट करने के साथ संगीतमय कृति बनाता है। इस क्लासिक सागा का निर्माण प्रसिद्ध निर्माता भूषण कुमार ने किया है। फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी। 'एनिमल' का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स ने किया है।

animal film,arjan valley song,ranbir kapoor,rashmika mandannaa,anil kapoor,kangana ranaut,r madhavan,kangana movie

कंगना ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की आगामी फिल्म की जानकारी

कंगना रनौत की पिछले दिनों रिलीज हुई दोनों फिल्में ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ कुछ खास नहीं कर पाई। ये दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल नहीं रही। ‘तेजस’ से तो कंगना को कुछ ज्यादा ही उम्मीदें थीं। उन्होंने इसके प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी रिलीज के लिए तैयार है। यह भी इसी साल रिलीज होनी थी, लेकिन कंगना की दो बैक टू बैक फिल्मों को देखते हुए इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया।

इस बीच कंगना ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंने अपनी एक और फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए इस बारे में घोषणा की है। कंगना ने बताया कि हमने अपनी नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर होने वाली है। फिलहाल एक रोमांचक और असामान्य स्क्रिप्ट के लिए आपके सपोर्ट और प्यार का इंतजार है। अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते जल्द ही डिटेल लेकर आएंगे।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुहूर्त शॉट की तस्वीर भी शेयर की है। कंगना ने लिखा आज से शुरू हो रही हमारी नई जर्नी के लिए आप सबके प्यार और आशीर्वाद का इंतजार है, मेरे फेवरेट लोगों के साथ। कंगना ने ये भी बताया है कि वह डायरेक्टर ए एल विजय के साथ काम कर रही हैं और इसके अलावा उन्होंने आर. माधवन के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वे वापस आ गए हैं। इससे पहले ये दोनों सितारे ‘तनु वेड्स मनु’ में नजर आए थे।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे