न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 500 करोड़ी क्लब में शामिल हुई रणबीर की ‘एनिमल’, विक्की की ‘सैम बहादुर’ का जलवा भी बरकरार

रणबीर कपूर की 'एनिमल' की तगड़ी फॉर्म जारी है। फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इसके बावजूद दर्शकों में इसके लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 12:21:05

2 News : 500 करोड़ी क्लब में शामिल हुई रणबीर की ‘एनिमल’, विक्की की ‘सैम बहादुर’ का जलवा भी बरकरार

रणबीर कपूर की 'एनिमल' की तगड़ी फॉर्म जारी है। फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इसके बावजूद दर्शकों में इसके लिए जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। तीसरे शनिवार के बाद तीसरे रविवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 'एनिमल' ने तीसरे शुक्रवार को 8.3 करोड़, शनिवार को 12.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। संडे को इसने इतिहास रचते हुए 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने 17 दिसंबर को 15 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘एनिमल’ की भारत में 17 दिनों की कुल कमाई 512.94 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि ‘एनिमल’ से पहले ‘बाहुबली 2’, ‘जवान’, ‘गदर 2’ और ‘पठान’ भी 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं। फिल्म ने पूरी दुनिया में धूम मचाई हुई है। इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो यह 830 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है।

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की खास भूमिकाएं हैं, जो हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि इसमें अत्यधिक मार-काट और वल्गर सीन की आलोचना भी हो रही है, लेकिन इससे टिकट विंडो पर कोई खास असर नहीं पड़ा। यह साउथ इंडियन मूवीज की तरह मसालेदार फिल्म है। हमेशा कुछ नएपन की राह तकने वाले सिनेप्रेमियों के लिए यह ताजा हवा के झोंके की तरह है।

animal,animal movie,ranbir kapoor,bobby deol,anil kapoor,rashmika mandanna,box office collection,sam bahadur,sam bahadur movie,vicky kaushal

जानें-‘सैम बहादुर’ ने 17वें दिन भारत में कितने रुपए कमाए

एक्टर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने भी ‘एनिमल’ की जैसे 1 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन पूरे हो चुके हैं। ‘एनिमल’ से क्लैश होने के बावजूद थिएटर्स में विक्की की ‘सैम बहादुर’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार (17 दिसंबर) को 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब मूवी की भारत में कुल कमाई 76.85 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

फिल्म ने शनिवार को 4.5 करोड़ रुपए कमाए थे। विक्की ने कमाल की एक्टिंग की है, जबकि मेघना गुलजार के डायरेक्शन में भी कोई कमी नजर नहीं आई। इस जोड़ी ने इससे पहले ‘राजी’ फिल्म में अपना जादू चलाया था। ‘सैम बहादुर’ एक रियल बेस्ड स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें विक्की ने ‘सैम मानेकशॉ’ का रोल निभाया है। विक्की ने इस रोल के लिए खूब मेहनत की थी, जो साफ झलक रहा है। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के रोल भी अच्छे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम