न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 दिन में ही सनी की ‘गदर 2’ से आगे निकल गई रणबीर की ‘एनिमल’, रविवार को ‘सैम बहादुर’ की कमाई भी जानें

मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘एनिमल’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। वे इस पर बेइंतहा प्यार न्यौछावर कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 12:27:21

10 दिन में ही सनी की ‘गदर 2’ से आगे निकल गई रणबीर की ‘एनिमल’, रविवार को ‘सैम बहादुर’ की कमाई भी जानें

मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘एनिमल’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। वे इस पर बेइंतहा प्यार न्यौछावर कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना व तृप्ति डिमरी सहित सभी छोटे-मोटे कलाकारों ने अपनी जबरदस्त अभिनय क्षमता का परिचय दिया है। रणबीर-बॉबी तो बिल्कुल डिफरेंट अवतार में नजर आए।

बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई देख कह सकते हैं कि फिल्म ने पूरी दुनिया में धूम मचाई हुई है। हमारे देश के साथ विदेशों में भी लोग इसे देखने उमड़ रहे हैं। सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हुई 'एनिमल' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने 9 दिन में 660 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जो रविवार (10 दिसंबर) को 10 दिन में 727 करोड़ रुपए पहुंच गया। इसने इसी साल 10 अगस्त को रिलीज हुई 'गदर 2' को भी पछाड़ दिया है।

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 686 करोड़ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। ‘एनिमल’ का बजट 100 करोड़ रुपए है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 10 दिसंबर को भारत में करीब 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म 400 करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार कर गई। फिल्म ने अब तक 432.27 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

animal,ranbir kapoor,sandeep reddy wanga,gadar 2,sunny deol,anil sharma,sam bahadur,vicky kaushal,meghna gulzar

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने 10वें दिन ओपनिंग डे की तुलना में ज्यादा कमाए

अब नजर डालते हैं विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' के कलेक्शन पर। मशहूर फिल्ममेकर मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है। विक्की इसमें टाइटल रोल में हैं। यह भी 1 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का कंटेट और एक्टिंग तो सभी को बहुत पसंद आ रही है, लेकिन फैंस का यह रुख तगड़ी कमाई में कन्वर्ट नहीं हो पा रहा।

इसका बड़ा कारण इसी समय थिएटर्स में ‘एनिमल’ का होना भी है। ‘सैम बहादुर’ ने अपनी रिलीज के दूसरे रविवार यानी 10 दिसंबर को 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह अभी तक 'सैम बहादुर' की कमाई 56.55 करोड़ ही पहुंची है। फिर भी बड़ी बात ये है कि इसने 10वें दिन पहले दिन की तुलना में ज्यादा कमाई की।

‘सैम बहादुर’ ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन इसकी कमाई 9 करोड़, तीसरे दिन 10.3 करोड़, चौथे दिन 3.5 करोड़, 5वें दिन 3.5 करोड़, छठे दिन 3.25 करोड़, 7वें दिन 3 करोड़, 8वें दिन 3.5 करोड़ और 9वें दिन 6.75 करोड़ रुपए रही। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 55 करोड़ रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे