न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिल शर्मा ने कहा, एंटी मुस्लिम या एंटी पाकिस्तान नहीं है ‘गदर 2’, यह हीरो निभा सकता है ‘तारा सिंह’ का किरदार

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अभी तक डटी हुई है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म के बाद कई फिल्में रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 11:31:52

अनिल शर्मा ने कहा, एंटी मुस्लिम या एंटी पाकिस्तान नहीं है ‘गदर 2’, यह हीरो निभा सकता है ‘तारा सिंह’ का किरदार

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अभी तक डटी हुई है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म के बाद कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इसके सामने कोई नहीं टिक पाई। इस बीच फिल्म पर ये आरोप भी लगाए गए कि 'गदर 2' एंटी मुस्लिम और एंटी पाकिस्तान है। इस मामले पर अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।

अनिल ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि फिल्म एकता की लैंग्वेज बोलती है। कहां है मुस्लिम विरोधी? मुझे लगता है कि इन लोगों ने फिल्म देखे बिना ही बोला होगा। प्लीज उन्हें इसे दोबारा देखने के लिए कहें, फिल्म एंटी मुस्लिम या एंटी पाकिस्तान नहीं है। शायद समीक्षकों ने फिल्म के बारे में पहले से ही धारणा बना ली थी। 'गदर 2' एक मानवीय फिल्म है। हम कह रहे हैं कि कोई गीता और कुरान दोनों को क्यों नहीं मान सकता?

हमने एकता की भाषा बोली है। हमने मौसी जैसा अच्छा किरदार दिखाया है। यहां तक कि एक्ट्रेस सिमरत कौर के परिवार को भी इतना अच्छा दिखाया गया है। हम किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं। मुसलमान हमारे सबसे बड़ी ऑडियंस हैं और वे हमें बहुत प्यारे हैं। उल्लेखनीय है कि 'गदर 2' साल 2001 में आई फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' का सीक्वल है।

anil sharma,director anil sharma,gadar 2,gadar 2 movie,junior ntr,tara singh,sakina,gadar 2 box office collection

अनिल शर्मा के हिसाब से जूनियर एनटीआर हैं सनी देओल जैसे दमदार हीरो

‘गदर’ के दोनों पार्ट में सनी देओल ने बेहतरीन अभिनय किया है। कई रिपोर्टों में कहा गया कि अनिल शर्मा पार्ट 1 में गोविंदा को लेने वाले थे। हालांकि अनिल इस बात से मना कर चुके हैं। अब एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि कौन से यंग एक्टर्स हैं जिन्हें वे ‘सकीना’ और ‘तारा सिंह’ के किरदार में कास्ट कर सकते हैं।

इस पर अनिल ने कहा कि मुझे तो कोई नहीं दिखता। बॉम्बे में तो नहीं है, साउथ में फिर भी है, थोड़ा प्ले कर सकता है। जूनियर NTR जैसा कोई बंदा कर सकता है। इनकी कुछ इमेज है। बाकी और बॉम्बे में तो कोई नहीं कर सकता। अनिल को फिल्म के लिए तारीफ मिल रही है तो ट्रोलिंग भी हो रही है।

उन्होंने बताया कि ट्रोल्स को जवाब देने का सबसे बढ़िया तरीका है कि जवाब ही मत दो। कुछ लोगों ने ‘गदर 2’ सात बार तक देखी है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फिल्म देखने के लिए थिएटर्स तक पैदल ही चलकर गए। अनिल से जब पूछा गया कि क्या ‘गदर 3’ में सनी दादाजी का किरदार निभाएंगे, तो उन्होंने कहा कि वे अभी ‘गदर 3’ पर बात नहीं करेंगे। सही वक्त आने पर ही इस पर बोलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार