न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘ताल’ के 25 साल पूरे होने पर अनिल ने शेयर की यह खास पोस्ट, इस एक्टर की करोड़ों की प्रॉपर्टी सीज

अनिल कपूर को बॉलीवुड में वर्सेटाइल एक्टर का दर्जा हासिल है। अनिल ने 80 के दशक में करिअर शुरू कर दिया था और आज भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 8:40:51

2 News : ‘ताल’ के 25 साल पूरे होने पर अनिल ने शेयर की यह खास पोस्ट, इस एक्टर की करोड़ों की प्रॉपर्टी सीज

अनिल कपूर को बॉलीवुड में वर्सेटाइल एक्टर का दर्जा हासिल है। अनिल ने 80 के दशक में करिअर शुरू कर दिया था और आज भी मजबूती से पैर जमाए हुए हैं। 67 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस कमाल है। इस बीच अनिल ने आज मंगलवार (13 अगस्त) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर उनकी सुपरहिट फिल्म ‘ताल’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर की। अनिल ने फिल्म के अपने पसंदीदा गीतों में से एक ‘रमता जोगी’ के बारे में भी बताया।

उन्होंने लिखा, “मूल रूप से फराह खान को गाने की कोरियोग्राफी करनी थी, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने इससे इंकार कर दिया! महान कोरियोग्राफर सरोज खान ने फिल्मिस्तान में शूटिंग से ठीक एक रात पहले कदम रखा। और मैं एक उत्साही अभिनेता होने के नाते बिना किसी रिहर्सल के गाना किया! मैं मुझ पर विश्वास करने के लिए सुभाष घई का हमेशा आभारी रहूंगा। अभूतपूर्व डांसर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करना अपने आपमें एक रोमांच था!

'ताल' मेरे लिए आज भी खास है क्योंकि मैंने उस साल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में सभी प्रमुख पुरस्कार जीते। यह वास्तव में एक विनम्र अनुभव था। संगीत, नृत्य और नाटक के कई और वर्ष यहां हैं! #25YearsofTaal” पोस्ट के साथ उन्होंने ‘ताल’ के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं। बता दें अनिल ने हाल ही खत्म हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट किया था। वे अब 'सूबेदार' फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

मुसीबत में हैं एक्टर राजपाल यादव, साल 2012 का है मामला

एक्टर राजपाल यादव फिलहाल बेहद मुश्किल में हैं और कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। खबर आई है कि राजपाल की करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई है। मामला साल 2012 का बताया जा रहा है। उसी साल राजपाल की फिल्म ‘अता पता लापता’ रिलीज हुई थी। राजपाल ने इसमें एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया था। इतना ही नहीं इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी उनकी पत्नी राधा यादव थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है।

कहा जा रहा है कि राजपाल ने इसके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की मुंबई ब्रांच से करीब 5 करोड़ रुपए का कर्जा लिया था। हालांकि वे लोन चुका नहीं पाए और अब इसी चक्कर में सोमवार (12 अगस्त) को शाहजहांपुर में सेठ एनक्लेव में उनकी जो करोड़ो की संपत्ति थी उसे बैंक ने जब्त कर लिया है। ये मामला राजपाल के गले की फांस बन गया है। साल 2018 में एक्टर और कॉमेडियन राजपाल को जेल तक की हवा खानी पड़ी थी।

उन्हें 3 महीने की जेल हुई थी और दिल्ली की एक कंपनी ने एक्टर की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट पर मुकदमा भी किया था। फिल्म के लिए राजपाल ने साल 2010 में लोन लिया था। राजपाल इस साल 14 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए थे। जल्द ही वे ‘भूल भुलैया 3’, ‘बेबी जॉन’, ‘मकतूब’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में भी दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री