न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल कपूर ने फोटो शेयर कर ‘वायु’ पर लुटाया प्यार, सारा ने कार्तिक को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

वर्सेटाइल एक्टर की पहचान रखने वाले अनिल कपूर करीब 40 साल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपने करिअर के दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 8:02:45

2 News : अनिल कपूर ने फोटो शेयर कर ‘वायु’ पर लुटाया प्यार, सारा ने कार्तिक को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

वर्सेटाइल एक्टर की पहचान रखने वाले अनिल कपूर करीब 40 साल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपने करिअर के दौरान कई फिल्मों में यादगार भूमिकाओं को अंजाम दिया है। अनिल एक्शन, रोमांस, कॉमेडी हर प्रकार के रोल में फिट रहे। यानी उन्हें जिस सांचे में डाला गया वे उसी में ढल गए। अनिल आज 66 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई जवान कलाकारों का मात देते हैं। उनकी एक्टिंग तो बेमिसाल है ही।

अनिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में 2 फोटो शेयर की है, जिनमें वे बेटी सोनम और दोहेते/नाति वायु के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन थ्रोबैक तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, “इसमें कोई डिबेट नहीं है वायु ये हैट बेहतर तरीके से पहनता है।” उन्होंने अपनी हैट वायु को पहनाई हुई थी। इन तस्वीरों पर सोनम ने रिेएक्ट किया, “वायु आपको बहुत मिस करता है नाना...और आपकी हैट को भी।”

बता दें कि वायु अगस्त में ही एक साल का हुआ है। अनिल की सोनम के साथ काफी मजबूत बोंडिंग है। सोनम ने मई 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। अनिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘एनिमल’ है। इसमें वे रणबीर कपूर के पिता का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके बाद वे अगले साल की शुरुआत में ऋतिक रोशन व दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ मूवी में दिखेंगे।

फैंस एक बार फिर कार्तिक और सारा को देखना चाहते हैं साथ-साथ

जवां दिलों की धड़कन बन चुके एक्टर कार्तिक आर्यन आज बुधवार (22 नवंबर) को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक को सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगी हुई है। इस बीच, एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कार्तिक के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एक अनदेखी तस्वीर भी जोड़ी, जिसमें कार्तिक उन्हें एक आईफोन देते नजर आ रहे थे, जिसके कवर पर कुछ नोट भी थे, जबकि सारा हाथ से इशारा कर रही थीं।

उनको टैग करते हुए सारा ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे कार्तिक।'' बता दें कि सारा और कार्तिक का फिल्म ‘लव आज कल’ के दौरान अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि दोनों ने रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया। कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद वे अलग हो गए थे। इन दिनों फैंस को उनकी जोड़ी को लेकर शुभ संकेत मिले हैं। पिछले कुछ समय से दोनों कहीं ना कहीं साथ स्पॉट हो रहे हैं।

कार्तिक हाल ही सारा की दिवाली पार्टी में नजर आए थे। इस बीच कार्तिक को करीना कपूर खान, मृणाल ठाकुर, वाणी कपूर, मनीष मल्होत्रा, अनुष्का शर्मा और रकुल प्रीत सिंह ने भी बर्थडे विश किया है। कार्तिक फिलहाल ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही उनके पास ‘कैप्टन इंडिया’, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘आशिकी 3’ भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे