न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता से जुड़ी खास बात की शेयर, फटेहाल-बिखरे बाल नजर आईं यह एक्ट्रेस

अनिल कपूर अपनी एक्टिंग के साथ फिटनेस के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अनिल 67 साल की उम्र में भी उनसे कहीं छोटे युवा एक्टर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 11:59:34

2 News : अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता से जुड़ी खास बात की शेयर, फटेहाल-बिखरे बाल नजर आईं यह एक्ट्रेस

अनिल कपूर अपनी एक्टिंग के साथ फिटनेस के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अनिल 67 साल की उम्र में भी उनसे कहीं छोटे युवा एक्टर्स को मात देते दिखते हैं। अनिल की पिछली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया। पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल ने रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। इसके बाद इसी साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आई फिल्म ‘फाइटर’ में भी अनिल दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे।

अनिल पर्सनल लाइफ में भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। वे अक्सर अपनी पत्नी सुनीता, बेटे हर्षवर्धन, बेटी सोनम व रिया कपूर का जिक्र करते हैं। अब अनिल ने एक बार फिर से इंटरव्यू में सुनीता को लेकर कई बातें कीं। अनिल मुंबई में एक इवेंट में थे। वहां उन्होंने अपनी कोर्टशिप के दिन याद किए। अनिल बोले मैं सुनीता से पहली बार 50 साल पहले मिला था। जब मैं उनसे मिला तो जाहिर सी बात है तब पैसे से उतना अच्छा नहीं था।

वह कई चीजों का ध्यान रखती थी, इस तरह से हम जिम्मेदारी बांटते थे। वह पैसों का बोझ भी बांटती थी। सिर्फ घर के काम करने तक ही सीमित नहीं था। एक दौर था जब मैं कुछ चीजें अफोर्ड नहीं कर पाता था लेकिन मुझे उसे बताना नहीं पड़ा। वह अपने आप ही...ट्रेवल करना, खाने के लिए बाहर जाना, कभी हम नॉर्मल रेस्टोरेंट जाते तो कभी हम थोड़े अच्छे रेस्टोरेंट भी जाते, उस वक्त हम डेटिंग कर रहे थे। उसे अपने आप पता होता था कि मेरे पास बिल देने के पैसे नहीं होंगे।

तो तुरंत उसके बैग से पैसे निकल आते और जब तक मैं जान पाता वह बिल पे कर देती थी। इस बीच सोनम बोलीं कि कभी-कभी वह अभी भी बिल पे कर देती हैं। इस पर अनिल बोले, अब तो वह बदला ले रही हैं... पार्टनर्स, दोस्त और खासकर पति-पत्नी में इस तरह की समझ होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि अनिल और सुनीता की शादी साल 1984 में हुई थी। अनिल की पहली फिल्म 1979 में आई ‘हमारे तुम्हारे’ थी।

‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी का वीडियो विरल भयानी ने किया अपलोड

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को सीरियल 'उड़ारिया' से काफी फेम मिला। ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनने के बाद वह और लोकप्रिय हो गईं। इस बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस चिंतित हो गए। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने प्रियंका का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने फटे-पुराने कपड़े पहने हैं और उनके बाल भी पूरी तरह बिखरे हैं। कपड़े कीचड़ में सने हुए लग रहे हैं। चेहरा देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। प्रियंका होटल पहुंचती हैं लेकिन गार्ड उन्हें अंदर आने से साफ मना कर देता है। अब फैंस तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया।

एक यूजर ने दावा किया है कि वह म्यूजिक वीडियो 'दोस्त बनके' में नजर आने वाली हैं। इसीलिए उन्होंने ऐसा लुक कैरी किया है। प्रियंका ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। म्यूजिक वीडियो में राहत फतेह अली खान ने आवाज दी है। प्रियंका इससे पहले रणदीप हुड्डा के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखी थीं। कहा जा रहा है कि प्रियंका जल्द ही फिल्मों में काम कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष