न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिल कपूर का इन 2 फिल्मों के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फोटो देख सोनम-वरुण ने दी ऐसी रिएक्शन

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर अपनी अदाकारी के दम पर आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 10:37:59

अनिल कपूर का इन 2 फिल्मों के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फोटो देख सोनम-वरुण ने दी ऐसी रिएक्शन

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर अपनी अदाकारी के दम पर आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। वे जल्द ही रणबीर कपूर, बॉबी देओल व रश्मिका मंदाना के साथ 'एनिमल' और ऋतिक रोशन व दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' फिल्म में दिखेंगे। इस बीच अनिल ने रविवार (29 अक्टूबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने दोनों फिल्मों के लिए किए गए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताया।

अनिल ने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया कि इन फिल्मों के लिए उन्हें किस दौर से गुजरना पड़ा। 66 वर्षीय अनिल ने कैप्शन में लिखा, “पिछले साल दो बिल्कुल विपरीत भूमिकाओं के बीच स्विच करना चैलेंजिंग रहा। ‘एनिमल’ में 65 साल के ‘बलबीर’ से लेकर ‘फाइटर’ में 45 साल के ‘एयरफोर्स ऑफिसर’ तक के लिए जो मैंने यूनिफॉर्म पहनी थी, उसके लिए सीरियस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा। अब जब दोनों फिल्में खत्म हो गई हैं, तो मैं दर्शकों द्वारा उन्हें देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”

गौरतलब है कि अनिल कपूर की गिनती बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में होती है। 80 के दशक से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले अनिल फिटनेस से युवा सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। वे उम्र बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य और शरीर को फिट बनाए रखने में सफल रहे हैं। वे एक फिटनेस आइकन और कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

जल्द ही रिलीज होगी फिल्म ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’

अनिल की फोटो पर उनकी बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हंसते हुए इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा, “डैड।” अनिल के साथ ‘जुग-जुग जियो’ फिल्म में काम कर चुके एक्टर वरुण धवन ने लिखा, जब आप सिर्फ 18 साल के हो तो यह सब करना आसान होता है, जब आप 30 साल के हो जाएं तो यह और भी मुश्किल हो जाता है।” कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा, “पापाजी।”

बता दें कि ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ‘फाइटर’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में ‘एनिमल’ का टीजर सामने आया था, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका