न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल कपूर ने जावेद अख्तर के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, अर्पिता ने ऐसे दी भाभी शूरा को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर बुधवार (17 जनवरी) को 79 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 12:22:23

2 News : अनिल कपूर ने जावेद अख्तर के लिए रखी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, अर्पिता ने ऐसे दी भाभी शूरा को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर बुधवार (17 जनवरी) को 79 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर 40 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में जमे दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने अपने बंगले पर एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी ऱखी। इसमें जावेद पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ पहुंचे।

दोनों इस दौरान रॉयल लुक में दिखे। शबाना ने ब्लैक साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने एक स्टाइलिश श्रग कैरी किया। जावेद के बेटे फरहान ने पार्टी में पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ शिरकत की। शिबानी ऑफ व्हाइट कलर की बॉडीकोन ड्रेस में गॉर्जियस लग रही थीं। जावेद की बेटी फिल्ममेकर जोया अख्तर भी वहां पहुंची। उन्होंने पैपराजी से काफी बातचीत की। अनिल सफेद शर्ट पहने हुए बहुत हैंडसम नजर आ रहे थे। अनिल के भाई फिल्ममेकर बोनी कपूर और एक्टर संजय कपूर भी पार्टी में शामिल हुए।

अनिल की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ आईं। वह ब्लैक आउटफिट में कहर ढहाती दिखीं। अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी पार्टी का हिस्सा बनीं। बता दें कि जावेद ने सुपरस्टार सलमान खान के पिता पटकथा लेखक सलीम खान के साथ मिलकर कई क्लासिक फिल्में दी हैं। सलीम-जावेद ने 'यादों की बारात', 'जंजीर', 'दीवार', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर', 'दोस्ताना', 'सीता और गीता', 'शोले', 'मिस्टर इंडिया', 'डॉन' जैसी कई फिल्मों की पटकथा लिखी।

anil kapoor,actor anil kapoor,javed akhtar,shabana azmi,farhan akhtar,zoya akhtar,sonam kapoor,sanjay kapoor,arpita khan,sshura khan,arbaaz khan,Salman Khan,salim khan

अर्पिता के घर हुआ था अरबाज और शूरा का निकाह

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने हाल ही शुरा खान के साथ दूसरी शादी की थी। इस निकाह का आयोजन 24 दिसंबर को अरबाज की छोटी बहन अर्पिता खान के घर में हुआ था। शादी के बाद अरबाज और शुरा कई दफा साथ नजर आ चुके हैं। आज गुरुवार (18 जनवरी) को शुरा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

इस खास मौके पर शुरा की ननद अर्पिता ने उनके लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पेशल पोस्ट शेयर की है। अर्पिता ने जो तस्वीर फैंस को दिखाई है, वह अरबाज की शादी की है। इसमें वह शुरा के साथ पोज देती दिख रही हैं। शुरा ने शादी का जोड़ा पहना है। अर्पिता काफी खुश नजर आ रही हैं। अपिता ने शुरा को टैग करते हुए उनके 31वें जन्मदिन की बधाई दी है।

इस बीच शूरा को उनकी दोस्त राधिका पंडित ने उनका एक केक कटिंग का वीडियो शेयर किया है, जिसमें शूरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। राधिका ने लिखा, “अब जाकर इस वीडियो का इस्तेमाल कर रही हूं, अगर तुम्हें पता हो, जानती हो.. हैप्पी बर्थडे मेरी शूरी, हम तुम्हें बेहद प्यार करते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम