न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल, ऋतिक व दीपिका ने शुरू की ‘फाइटर’ की उल्टी गिनती, रोशेल-कीथ ने बच्ची के साथ शेयर किया Video

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर ‘फाइटर’ फिल्म के माध्यम से पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। एक तरह से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Oct 2023 1:41:31

2 News : अनिल, ऋतिक व दीपिका ने शुरू की ‘फाइटर’ की उल्टी गिनती, रोशेल-कीथ ने बच्ची के साथ शेयर किया Video

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर ‘फाइटर’ फिल्म के माध्यम से पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। एक तरह से ये इन तीनों को चाहने वाले फैंस के लिए बड़ा तोहफा है। इस साल की शुरुआत में मेकर्स ने सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन वाली इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनिल, ऋतिक और दीपिका ने इसकी रिलीज के दिन गिनते हुए फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है।

तीनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मंगलवार (17 अक्टूबर) रात पोस्टर शेयर कर ‘फाइटर’ के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी। पोस्टर पर लिखा है, 'फाइटर के 100 दिन' और इसे कैप्शन दिया, "इंतजार लगभग खत्म हुआ!" दीपिका ने पोस्टर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर डाला।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दीपिका के साथ इटली के लिए उड़ान भरने के बाद ऋतिक ने पर्दे के पीछे की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें फिल्म की एक झलक दिखाई गई। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और तलत अजीज भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एरियल एक्शन है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 250 करोड़ रुपए के बजट के साथ तैयार हुई है।

बच्ची को NICU में भर्ती करना डरावना था : रोशेल राव

स्टार कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने 1 अक्टूबर को नन्ही बेबी गर्ल का स्वागत किया है। वे तब से फैंस के लिए झलकियां शेयर कर रहे हैं। अब रोशेल व कीथ ने बच्ची के दो सप्ताह की होने पर एक वीडियो शेयर किया। रोशेल ने खुलासा किया कि पिछले दो हफ्ते उनकी लाइफ का सबसे खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण टाइम रहा है।

वीडियो में माता-पिता के साथ झपकी का आनंद लेते हुए छोटी बच्ची की एक प्यारी तस्वीर नजर आ रही है। रोशेल ने घर पर बच्ची के स्वागत से लेकर मां और पिताजी के साथ मंचकिन के खूबसूरत फ्रेम तक की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। रोशेल ने बताया कि कैसे बच्ची को NICU में भर्ती करना डरावना था और उसके वजन को वापस पटरी पर लाना काफी मुश्किल रहा।

कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस रोशेल ने कैप्शन में लिखा-“ये पिछले दो सप्ताह हमारे जीवन के सबसे अच्छे और पागलपन भरे रहे हैं। कभी नहीं पता था कि हम इस छोटे से बेबी को इतना प्यार कर सकते हैं। हम इस बात से शॉक्ड हैं कि यह प्यार पहले से ही हमारे अंदर इतना गहरा बदलाव कैसे ला रहा है और हमें एक से प्यार करने पर मजबूर कर रहा है।” रोशेल व कीथ बिग बॉस 9 में आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका