न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द नाइट मैनेजर’ का एक साल पूरा होने पर अनिल हुए भावुक, अल्लू ने बताई ‘पुष्पा 3’ फिल्म की प्लानिंग

अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला जैसे स्टार्स से सजी वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ ने आज शनिवार (17 फरवरी) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Feb 2024 8:17:01

2 News : ‘द नाइट मैनेजर’ का एक साल पूरा होने पर अनिल हुए भावुक, अल्लू ने बताई ‘पुष्पा 3’ फिल्म की प्लानिंग

अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला जैसे स्टार्स से सजी वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ ने आज शनिवार (17 फरवरी) को 1 साल पूरा कर लिया। यह खूब चर्चाओं में रही थी और इसकी कहानी व कलाकारों की काफी सराहना हुई थी। इस मौके पर अनिल कपूर ने कुछ स्पेशल थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ अनिल ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा और फैंस को सीरीज पर प्यार लुटाने के लिए थैंक्यू भी कहा।

अनिल ने आदित्य व शोभिता के साथ भी कुछ खास फोटो शेयर की हैं। एक तस्वीर में अनिल खून से लथपथ आदित्य को किस कर रहे हैं। उन्होंने शोभिता के साथ भी एक पिक्चर शेयर की। इसके साथ ही अनिल ने खुद की भी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अपलोड की। अनिल ने कैप्शन में लिखा, “डियर फैंस जैसा कि हम अपने टीवी शो द नाइट मैनेजर का एक साल होने पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। मेरा दिल भावनाओं से भर गया है।

यह सफर काफी खास रहा और इसकी सफलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। आप सभी का प्यार और इतना सपोर्ट मुझे इमोशनल कर देता है। आपके स्नेह ने द नाइट मैनेजर जैसे OTT पर रिलीज होने वाले शो को कहीं ज्यादा आगे बढ़ा दिया है। यह मेरे करिअर का एक मील का पत्थर है। जिन लोगों ने पर्दे के पीछे काम किया उनकी मेहनत रंग लाई। साथ मिलकर हमने सच मे कुछ खास बनाया। ये कुछ ऐसा है जो आने वाले कई सालों तक दर्शकों के दिलों में रहेगा।”

बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए पहुंचे ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन

'पुष्पा' साल 2021 में रिलीज हुई थी और यह पूरे देश में ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म के बाद साउथ इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन गए। अब 15 अगस्त को 'पुष्पा 2' रिलीज होने वाली है। फिल्म में अल्लू के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल हैं। 'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

सोशल मीडिया पर आए दिन 'पुष्पा : द रूल' ट्रेंड करता रहता है। इस बीच बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए पहुंचे अल्लू ने ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'पुष्पा 3' को लेकर प्लानिंग है। वे इसकी फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं। फिल्म को यूरोपीय फिल्म मार्केट में रिलीज किया जा रहा है। अल्लू ने वैराइटी मैगजीन के साथ बातचीत में कहा कि आप निश्चित रूप से ‘पुष्पा’ के पार्ट 3 की उम्मीद कर सकते हैं।

हम इसे एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास लाइनअप के लिए एक्साइटिंग आइडियाज हैं। मैं बस यह देखना चाहता हूं कि विदेशों में लोग इस फिल्म को कैसे देखते हैं और यह समझने की कोशिश करना चाहता हूं कि वे भारतीय सिनेमा को कैसे देखते हैं। मैं यह समझना चाहता हूं कि फिल्म फेस्टिवल कैसे होते हैं और किस तरह की फिल्में देखी जाती हैं और वहां आने वाले लोगों का माइंडसेट क्या होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम