न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नायक 2’ के लिए तैयार हैं अनिल कपूर, ऐसे दिए संकेत, ‘पुष्पा’ फेम एक्टर जगदीश 14 दिन की रिमांड में

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार अनिल कपूर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फैंस को उनका अंदाज बहुत पसंद आता है। वे आज भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 1:55:37

2 News : ‘नायक 2’ के लिए तैयार हैं अनिल कपूर, ऐसे दिए संकेत, ‘पुष्पा’ फेम एक्टर जगदीश 14 दिन की रिमांड में

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार अनिल कपूर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फैंस को उनका अंदाज बहुत पसंद आता है। वे आज भी एक्टिंग की दुनिया में पूरी शिद्दत के साथ एक्टिव हैं। अनिल ने 66 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस कायम रखी है। वे काफी एनर्जेटिक हैं। अनिल इन इन दिनों 'एनिमल' फिल्म में ‘बलबीर सिंह’ के किरदार से फैंस के दिलों पर छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने रणबीर कपूर के पापा का रोल किया है।

जल्द ही वे ‘फाइटर’ फिल्म में तूफानी अंदाज में दिखेंगे। इस बीच कुछ रिपोर्टस की मानें तो अनिल जल्द ही एक और धांसू रोल की तैयारी में जुट जाएंगे। कहा जा रहा है कि वे ‘नायक’ के सीक्वल ‘नायक 2’ में नजर आएंगे। ‘नायक’ में अनिल ने एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनकर लोगों का दिल जीत लिया था। यह किरदार आज भी लोगों की यादों में जिंदा है। हाल ही में अनिल ने ‘एनिमल’ में अपने को-स्टार बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की।

इसमें दोनों हीरो शर्टलेस होकर बॉडी दिखा रहे हैं। उन्हें साथ देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “नायक 2 फिल्म बना दो सर। आप दोनों शानदार लग रहे हैं।” इस पर अनिल ने लिखा, “जल्दी बन रही है।’ अनिल की इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि 'नायक 2' बनेगी। उल्लेखनीय है कि साल 2001 में रिलीज हुई ‘नायक’ में अनिल के साथ रानी मुखर्जी, परेश रावल और अमरीश पुरी की खास भूमिकाएं थीं। फिल्म की कहानी मुख्यमंत्री और राजनीति के ईर्द-गिर्द घूमती है।

anil kapoor,nayak,nayak 2,anil kapoor nayak,animal,bobby deol,ranbir kapoor,fighter,pushpa movie,jagdish pratap bhandari

‘पुष्पा : द राइज’ में काम कर चुके जगदीश प्रताप भंडारी पर लगा यह आरोप

‘पुष्पा: द राइज’ में ‘पुष्पा राज’ के दोस्त ‘केशव’ की भूमिका से हिट हुए एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी को एक जूनियर कलाकार को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस जूनियर कलाकार ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बुधवार को जगदीश को हिरासत में ले लिया और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की रिमांड में रखने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जगदीश ने हैदराबाद की अपनी जूनियर आर्टिस्ट की तस्वीरें तब लीं, जब वह उनकी जानकारी या सहमति के बिना आपत्तिजनक स्थिति में थीं। उन्होंने ये तस्वीरें किसी अन्य व्यक्ति को दिखाकर और इसे सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी देकर भी आर्टिस्ट को परेशान किया था। आर्टिस्ट ने 29 नवंबर को मौत को गले लगा लिया।

अपार्टमेंट में आत्महत्या की खबर मिलते ही पंजागुट्टा पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने भी अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जगदीश आर्टिस्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। जगदीश और उनके परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे