न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल में हुई इस दिग्गज एक्टर की एंट्री, अब इस दिन रिलीज होगी विक्रांत की 'द साबरमती रिपोर्ट'

साल 2019 में अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिलीज हुई थी। लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 8:27:18

2 News : ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल में हुई इस दिग्गज एक्टर की एंट्री, अब इस दिन रिलीज होगी विक्रांत की 'द साबरमती रिपोर्ट'

साल 2019 में अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिलीज हुई थी। लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी इस कॉमेडी फिल्म ने दुनियाभर में करीब 143 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल बनाने का फैसला किया है। यह जून से फ्लोर पर जाने वाली है। इस बीच कास्टिंग को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय के साथ दिग्गज एक्टर अनिल कपूर भी होंगे।

अनिल को जब फिल्म का कॉन्सेप्ट बताया गया तो उन्होंने तुरंत रजामंदी दे दी। कहा जा रहा है कि हंसाने के मामले में ये फिल्म पहले पार्ट से भी आगे होगी। कहानी के केंद्र में अजय और अनिल की भिड़ंत होगी। पहले पार्ट में अजय रिश्ते के लिए परिवार को मनाते हैं। सीक्वल में अजय, रकुल के किरदार आयेशा के परिवार को मनाने की कोशिश करेंगे। अनिल फिल्म में आयेशा के पिता बनेंगे। उल्लेखनीय है कि अनिल की पिछली दो फिल्में ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया।

अनिल में कुछ ऐसी बात है कि लोग आज भी उन्हें पसंद करते हैं। ‘दे दे प्यार दे’ के डायरेक्टर अकीव अली थे, जबकि दूसरे पार्ट को अंशुल शर्मा डायरेक्ट करेंगे। शूटिंग लंदन में शुरू होने वाली है। शूटिंग इसी साल पूरी हो जाएगी। मेकर्स इसे 1 मई 2025 को रिलीज करना चाहते हैं। अगर अजय की बात करें तो इस साल उनकी दो फिल्में शैतान और मैदान रिलीज हो चुकी हैं। फिलहाल वे ‘सिंघम अगेन’ और ‘रेड 2’ की शूटिंग में बिजी हैं, जो 2024 में ही रिलीज होंगी।

'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म पहले 3 मई को होनी थी सिनेमाघरों में रिलीज

छोटे पर्दे से करिअर शुरू कर बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले विक्रांत मैसी इस समय लाइमलाइट में हैं। उनकी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘12th फेल’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली। हर ओर विक्रांत की एक्टिंग की वाहवाही हुई। इस बीच विक्रांत अब एकता कपूर के प्रोडक्शन वाली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के लिए चर्चाओं में हैं। टीजर रिलीज के बाद फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इंतजार और बढ़ गया है।

आज सोमवार (22 अप्रैल) कोएक्टर ने शेयर किया कि फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई। विक्रांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की जो पहले 3 मई को रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले 27 फरवरी को विक्रांत और फिल्म के मेकर्स ने एक क्लिप डाली थी।

इसके कैप्शन में लिखा गया था, 'आज 22 साल पहले गोधरा ट्रेन अग्निकांड में जान गंवाने वाले 59 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में पेश है 'द साबरमती रिपोर्ट।’ उल्लेखनीय है कि '12वीं फेल' के बाद विक्रांत की किस्मत बदल गई है। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। वे 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका