न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिल कपूर ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज-मेबैक S580 4मैटिक, बेटे हर्षवर्धन को जन्मदिन पर ऐसे दी शुभकामनाएं

अनिल कपूर को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक माना जाता है। वे 40 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Nov 2023 12:28:32

अनिल कपूर ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज-मेबैक S580 4मैटिक, बेटे हर्षवर्धन को जन्मदिन पर ऐसे दी शुभकामनाएं

अनिल कपूर को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक माना जाता है। वे 40 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अनिल ने फिल्मों में कई लोकप्रिय किरदार निभाए हैं। अनिल को चाहने वाले उनसे जुड़ी हर प्रकार की खबर जानने के लिए बेकरार रहते हैं। लेटेस्ट अपडेट ये है कि अनिल के गैराज में दिवाली से पहले करोड़ों रुपए की कीमत वाली लग्जरी कार मर्सिडीज-मेबैक S580 4मैटिक शामिल हो गई है।

अनिल को हाल ही में डिलीवरी के समय उनके मुंबई स्थित आवास पर कार के साथ देखा गया। उन्होंने मर्सिडीज-मेबैक S580 4मैटिक के लिए एमराल्ड ग्रीन शेड चुना है। बता दें कि यह लग्जरी कार बॉलीवुड हस्तियों के बीच खासी लोकप्रिय है। इससे पहले एक्टर शाहिद कपूर, एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस गाड़ी को खरीद चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास को साल 2022 में 2 वेरिएंट S-580 और S-680 में लॉन्च किया गया था। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है और यह कार 4.8 सैकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत 2.70 करोड़ रुपए है।

अनिल कपूर ने फोटो शेयर कर हर्षवर्धन पर लुटाया प्यार, सोनम ने भी दी बधाई

अनिल कपूर ने गुरुवार (9 नवंबर) को अपने बेटे एक्टर हर्षवर्धन कपूर पर ढेर सारा प्यार लुटाया। अनिल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की सीरीज शेयर कर उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अनिल, हर्ष के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। अनिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “हर्ष मुझे आपकी दृढ़ता और आपके विश्वास से खुद पर विश्वास होता है।

आप जो व्यक्ति बने हैं उस पर मुझे बहुत गर्व है। उस व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो अपना रास्ता खुद बनाता है और इसमें इतना अटूट प्यार और दयालुता है कि यह वास्तव में शानदार है, लव यू बेटा!” एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने भी भाई हर्षवर्धन को शुभकामनाएं दी हैं।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, “मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं...दयालु, आदर्शवादी और सबसे सुंदर...हर्ष लव यू और आप बेस्ट हैं।” हर्षवर्धन ने साल 2016 में निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हर्ष को अभी तक एक्टिंग करिअर में सफलता नहीं मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका