न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंगद से 20 साल बाद ऐसे खत्म हुई थी पिता की नाराजगी, इसे पछाड़ तीसरे नंबर पर आई ‘स्त्री 2’

एक्टर अंगद बेदी ‘पिंक’, 'टाइगर जिंदा है', 'डियर जिंदगी' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अंगद के लिए पिछला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Aug 2024 12:52:21

2 News : अंगद से 20 साल बाद ऐसे खत्म हुई थी पिता की नाराजगी, इसे पछाड़ तीसरे नंबर पर आई ‘स्त्री 2’

एक्टर अंगद बेदी (41) ‘पिंक’, 'टाइगर जिंदा है', 'डियर जिंदगी' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अंगद के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। उन्होंने 'हाय पप्पा', 'घूमर' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से तारीफें बटोरी थीं। अब अंगद ने अपने पिता दिवंगत बिशन सिंह बेदी के साथ जुड़े एक खास अनुभव को शेयर किया है। बाएं हाथ के स्पिनर बिशन भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं।

अंगद ने एक पॉडकास्ट पर साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत के दौरान बताया कि उनके पिता काम के लिए उनके बाल कटवाने के बाद आहत और परेशान थे। जब मैंने बॉलीवुड में करिअर शुरू किया, तो मुझसे कहा गया था कि मेरे लंबे बाल वहां काम नहीं करेंगे। अपने बाल काटने का निर्णय पूरी तरह से पेशेवर था और इससे मुझे साल 2016 में 'पिंक' की रिलीज के बाद फायदा हुआ था। क्या करता मैं? मैंने सोचा कि अगर मुझे इसमें पूरी ताकत से लगना है, तो मैं वही करूंगा जो करना होगा। इससे मेरे पिता 20 साल तक परेशान थे।

हालांकि ‘पिंक’ की रिलीज के बाद उनकी नाराजगी खत्म हो गई। मैंने 19 साल की उम्र में बाल कटवाए थे और 'पिंक' तब रिलीज हुई थी जब मैं 33 साल का था। उस दौरान मेरे पिता ने मुझसे बात नहीं की थी। 'पिंक' की रिलीज के बाद उन्होंने मुझे गले लगाया और सलाह दी कि मैं अपनी फिल्में सावधानी से चुनूं।

अपने लिए सही रास्ता चुनने के लिए मुझे गौरवान्वित पिता से आशीर्वाद मिला। कई लोगों ने मुझे फिर से बाल बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है और मैं ऐसा करूंगा। गौरतलब है कि शूजीत सरकार के डायरेक्शन में बनी ‘पिंक’ में अंगद को काफी सराहना मिली थी। इसमें उन्होंने नेगेटिव रोल किया था। बता दें अंगद की शादी एक्ट्रेस नेहा धूपिया से हुई है। उनके एक बेटा व एक बेटी है।

angad bedi,actor angad bedi,bishan singh bedi,angad bishan,stree 2,shraddha kapoor,rajkummar rao,khel khel mein,vedaa

ताबड़तोड़ कमाई में लगी है ‘स्त्री 2’ मूवी, देखें ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ का बिजनेस भी

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' के लिए सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। फिल्म ने प्रीव्यूज मिलाकर पहले दिन 60.3 करोड़ की कमाई करके धमाकेदार ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तीसरे दिन शनिवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 17 अगस्त को 44 करोड़ रुपए कमाए। इसका भारत में कुल कलेक्शन 135.7 करोड़ रुपए हो गया है।

सुबह के शो में सिनेमाघरों में 35.47, दोपहर में 62.14, शाम में 69.55 और रात के शो में 80.69 ऑक्यूपेंसी रही। ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म इस साल की तीसरी सबसे जबरदस्त कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म ‘मुंज्या’ को चौथे स्थान पर धकेल दिया है। पहले नंबर पर अब भी ऋतिक रोशन की 'फाइटर' और दूसरे नंबर पर अजय देवगन व आर माधवन की फिल्म 'शैतान' ने कब्जा जमाया हुआ है।

'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के भी अहम रोल हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 4 करोड़ का कारोबार किया है जोकि शुक्रवार की कमाई से लगभग दोगुना है। उसके खाते में कुल 11 करोड़ हो गए हैं। 15 अगस्त को ही रिलीज हुई जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ ने तीसरे दिन शनिवार को 2.40 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 10.50 करोड़ हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका