न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा-कार्तिक के गले मिलने पर अनन्या ने दी ऐसी रिएक्शन, ‘कॉल मी बे’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) इन दिनों अपने करिअर की पहली वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के चलते लाइमलाइट में हैं। यह मच अवेटेड सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 11:57:01

2 News : सारा-कार्तिक के गले मिलने पर अनन्या ने दी ऐसी रिएक्शन, ‘कॉल मी बे’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) इन दिनों अपने करिअर की पहली वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के चलते लाइमलाइट में हैं। यह मच अवेटेड सीरीज 6 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बुधवार (4 सितंबर) को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने शिरकत की। अनन्या की दोस्त एक्ट्रेस सारा अली खान अपने एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन को गले लगाते दिखीं। सबके सामने दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और काफी देर तक बातचीत भी की।

इनकी इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान अनन्या की रिएक्शन ने नेटिजेंस का खूब ध्यान खींचा। दरअसल जब सारा और कार्तिक मिल रहे थे, तब अनन्या वहीं खड़ी थीं। उनकी रिएक्शन कैमरे में कैद हो गई। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने अनन्या के लिए लिखा, “इसको जलन हो रही है।” दूसरे ने कमेंट किया, “इसको क्या तकलीफ है।” तीसरे ने लिखा, “दो एक्सेस के बीच में फंस गया कार्तिक।” पार्टी में अनन्या ने ओलिव ग्रीन कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस, सारा ने ऑल-ब्लैक आउटफिट और कार्तिक आर्यन ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कार्तिक सारा और अनन्या दोनों को डेट कर चुके हैं। साथ ही कार्तिक को उनके साथ फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला है। कार्तिक ने सारा के साथ ‘लव आजकल’ (2020) और अनन्या के साथ ‘पति पत्नी और वो’ (2019) में काम किया था। कार्तिक के बाद अनन्या की जिंदगी में एक्टर आदित्य रॉय कपूर आए। लंबे समय तक डेटिंग के बाद उनका इसी साल ब्रेकअप हो चुका है। कार्तिक और सारा फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना सहित इन सितारों ने की स्क्रीनिंग में शिरकत

'कॉल मी बे' की स्क्रीनिंग पर सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान अनन्या ने अपने को-स्टार्स के साथ फोटो क्लिक कराई। सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी दिखाई दीं। उनका स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आया। सुहाना ने पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मूवी ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया भी स्क्रीनिंग पर दिखाई दीं। शनाया ने कैमरे के सामने एक के बाद एक कई स्टाइलिश पोज दिए। 'स्त्री 2' में नजर आईं तमन्ना भाटिया के ऑल ब्लैक लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक भी मौजूद थीं। मां-बेटी ने अपने स्टाइलिश लुक से कहर बरपाया।

एक्ट्रेस राधिका मदान भी स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। वह ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में दिखीं। गले में पेंडेंट और ब्लैक हील्स के साथ लुक को पूरा किया। व्हाइट वन पीस में उर्वशी रौतेला भी कमाल की दिखीं। इस मौके पर करण जौहर, सारा के भाई इब्राहिम अली खान, वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन, ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन, उर्फी जावेद व उनकी बहन, सेलेब किड्स के दोस्त ओरी सहित कई सितारे नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री