न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने आदित्य को यूं किया बर्थडे विश, खुशाली-मिलिंद की फिल्म ‘स्टारफिश’ का ट्रेलर रिलीज

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से उनकी नजदीकियों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 8:12:08

2 News : अनन्या ने आदित्य को यूं किया बर्थडे विश, खुशाली-मिलिंद की फिल्म ‘स्टारफिश’ का ट्रेलर रिलीज

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से उनकी नजदीकियों को हवा मिली है, तब से कैमरे हमेशा उनका पीछा करते रहते हैं। उन्हें कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। वे कभी किसी इवेंट में दिखते हैं, तो कभी डिनर डेट पर नजर आते हैं। यहां तक कि दोनों साथ-साथ वेकेशन का भी मजा उठाते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पिछले दिनों अनन्या के जन्मदिन पर आदित्य उनके साथ मालदीव में मौजूद थे।

इस बीच, आदित्य आज गुरुवार (16 नवंबर) को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनन्या ने इस मौके पर आदित्य की एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उन्हें रोमांटिक गाना डेडिकेट किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य की एक तस्वीर शेयर करते हुए अनन्या ने एक रोलर कोस्टर इमोजी और एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो एडी @Adityaroykapur।” साथ ही उन्होंने एंगस और जूलिया स्टोन का ‘हार्ट्स बीट्स स्लो’ नाम का एक रोमांटिक गाना भी डेडिकेट किया।

हाल ही में अनन्या और आदित्य को धनतेरस पर एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों ने मैचिंग ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। इससे पहले 'थैंक्यू फॉर कमिंग' फिल्म की टीम ने एक स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें आदित्य-अनन्या भी पहुंचे थे। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या की पिछली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' थी, जबकि आदित्य हाल ही में वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे।

ananya panday,aditya roy kapoor,aditya birthday,ananya aditya,starfish film,khushali kumar,milind soman

24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘स्टारफिश’

एक्ट्रेस खुशाली कुमार जल्द ही फिल्म 'स्टारफिश' में नजर आएंगी। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था। अब आज गुरुवार (16 नवंबर) को डायरेक्टर अखिल जायसवाल की फिल्म 'स्टारफिश' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म मशहूर लेखिका बीना नायक की किताब 'स्टारफिश पिकल' पर आधारित है। इसमें खुशाली के साथ एक्टर मिलिंद सोमन कमबैक करते नजर आएंगे।

टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'स्टारफिश' का ट्रेलर शेयर किया है। इसमें खुशाली ‘तारा’ का किरदार निभा रही हैं और फिल्म की पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें समुद्र के नीचे की दुनिया के पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। ट्रेलर में सस्पेंस और ड्रामा है। फिल्म में तुषार खन्ना और एहान भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका