न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का ट्रेलर रिलीज, केके मेनन की ‘मुर्शिद’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्ट्रेस अनन्या पांडे बड़े पर्दे पर खुद को साबित कर चुकी हैं। उन्होंने अपने अभी तक के करिअर में हर भूमिका के साथ न्याय किया है। अनन्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 7:41:20

2 News : अनन्या की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का ट्रेलर रिलीज, केके मेनन की ‘मुर्शिद’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्ट्रेस अनन्या पांडे बड़े पर्दे पर खुद को साबित कर चुकी हैं। उन्होंने अपने अभी तक के करिअर में हर भूमिका के साथ न्याय किया है। अनन्या अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करने जा रही हैं। वह जल्द ही ‘कॉल मी बे’ वेबसीरीज में नजर आएंगी। आज मंगलवार (20 अगस्त) को उनकी सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ। 8 एपिसोड की यह सीरीज एक हल्की-फुल्की, आकर्षक कॉमेडी ड्रामा है। यह ‘बेला चौधरी’ उर्फ ‘बे’ के जीवन पर आधारित है। ‘बे’ दिल्ली के एक संपन्न परिवार से है और बहुत ही सुरक्षित माहौल में पली-बढ़ी हैं, लेकिन कुछ कारणों से उसे बॉम्बे जाना पड़ा।

सीरीज में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर के भी अहम रोल हैं। इसका डायरेक्शन कॉलिन डी कुनहा ने किया है और इसे इशिता मोइत्रा ने बनाया है। सीरीज धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन है जिसमें करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा कार्यकारी निर्माता हैं। इसका प्रीमियर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब के साथ, विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर 6 सितंबर को किया जाएगा।

सीरीज के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा कि शुरू से ही, मुझे पता था कि ‘कॉल मी बे’ एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती थी। स्क्रिप्ट सुने बिना भी मुझे पता था कि यह कुछ खास होने वाला है। एक एक्टर के रूप में ‘बे’ जैसा बहुस्तरीय किरदार निभाना हमेशा रोमांचक और अच्छा होता है। ‘बे’ में जो दिखता है उसके अलावा और भी बहुत कुछ है और यही चीज उसकी यात्रा को सम्मोहक और दिलचस्प बनाती है। चुनौतियों का सामना करने के बावजूद वह खुद के प्रति सच्ची रहती हैं। अपनी मासूमियत और जीवन के प्रति उत्साह बरकरार रखती हैं।

anany panday,actress ananya panday,ananya web series,call me bae web series,call me bae ananya,murshid web series,kay kay menon,actor kay kay menon

30 अगस्त से इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 7 एपिसोड वाली ‘मुर्शिद’

अभिनेता केके मेनन को एक्टिंग की दुनिया में लंबा अरसा हो चुका है। वे आजकल बड़े पर्दे से ज्यादा तवज्जो डिजिटल प्लेटफॉर्म को दे रहे हैं। मेनन इन दिनों रणवीर शौरी के साथ वेब सीरीज 'शेखर होम' में नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। यह सीरीज JioCinema पर उपलब्ध है। इस बीच आज मंगलवार (20 अगस्त) को मेनन की एक और वेब सीरीज 'मुर्शिद' का ट्रेलर सामने आया है।

यह जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। इसके डायरेक्टर श्रवण तिवारी हैं। इस 7 एपिसोड वाली सीरीज में तनुज विरवानी, जाकिर हुसैन और राजेश शिंगारपुरे जैसे कलाकारों की भी खास भूमिका है। 'मुर्शिद' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। इस सीरीज का प्रीमियर 30 अगस्त से ZEE5 पर होने जा रहा है। मेनन ने गैंगस्टर मुर्शिद का टाइटल रोल बड़ी शिद्दत से निभाया है।

उनका लुक, एक्सप्रेशन बड़ा ही खतरनाक दिख रहा है। दूसरी ओर, एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं। उनका अभिनय भी असरदार है। मेनन के पास वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की 'सिटाडेल : हनी बनी' भी है। यह सीरीज 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री