न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनन्या पांडे को चाहिए ऐसा पति जिसमें हो ये खूबियां, शिल्पा शेट्‌टी के साथ इस गाने पर थिरके आयुष्मान खुराना

एक्ट्रेस अनन्या पांडेय पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस और मीडिया दोनों की नजर उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 6:14:57

अनन्या पांडे को चाहिए ऐसा पति जिसमें हो ये खूबियां, शिल्पा शेट्‌टी के साथ इस गाने पर थिरके आयुष्मान खुराना

एक्ट्रेस अनन्या पांडेय पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस और मीडिया दोनों की नजर उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ पर है। अनन्या की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अनन्या इसमें आयुष्मान खुराना के अपोजिट हैं। इसके अलावा अनन्या एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चाओं में हैं। इस बीच अनन्या ने अपने होने वाले पति की क्वालिटीज बताई हैं।

‘ड्रीम गर्ल 2’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया को दिए इंटरव्यू में अनन्या ने लाइफ पार्टनर को लेकर कई खूबियां बताई हैं। अनन्या से जब पूछा गया कि उनके पिता चंकी पांडे उनके लिए कैसा पति चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे पिता ने मेरे लिए आइडल हजबैंड चुनने के लिए बहुत सारे पैमाने रखे हैं। उन्हें पार करना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। अनन्या ने कहा कि मेरे पार्टनर को मेरे पिता की तरह दयालु, प्यार करने वाला और मजाकिया होना चाहिए।

मेरे लिए यही क्वालिटीज सबसे बेस्ट हैं। मेरे पिता मेरे लिए सबसे अच्छे इंसान हैं, ऐसे में मेरे पार्टनर को भी बिल्कुल उन्हीं के जैसा बनना होगा। उल्लेखनीय है कि अनन्या और आदित्य को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘ड्रीम गर्ल 2’ के बाद फरहान अख्तर की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ और विक्रमादित्य मोटवानी की साइबर थ्रिलर ‘कंट्रोल’ में नजर आएंगी।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों 'ड्रीम गर्ल-2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में वे टीवी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में पहुंचे। वहां उन्होंने शो की जज एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ डांस किया। इस दौरान का एक वीडियो शिल्पा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आयुष्मान को शिल्पा के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ के गाने ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ पर थिरकते देखा गया। शिल्पा यलो आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

आयुष्मान ने ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक प्रिंटेड जैकेट कैरी किया है। दोनों ने बेहतरीन डांस मूव्स किए। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- #DreamGirl के साथ डांस लेसन। ‘ड्रीम गर्ल 2’ राज शांडिल्य के डायरेक्शन में ही 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। फिल्म में आयुष्मान-अनन्या के साथ अन्नू कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, मनजोत सिंह और विजय राज भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार