न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुहाना को अनन्या, नव्या और शनाया ने ऐसे किया विश, विवेक का एक्सीडेंट देख इन्हें आया था हार्ट अटैक

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज बुधवार (22 मई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 24 साल की हो गई हैं। सुहाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 May 2024 12:41:09

2 News : सुहाना को अनन्या, नव्या और शनाया ने ऐसे किया विश, विवेक का एक्सीडेंट देख इन्हें आया था हार्ट अटैक

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज बुधवार (22 मई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 24 साल की हो गई हैं। सुहाना को सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग बधाइयां और शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। ऐसे में सुहाना की पक्की दोस्त (BFF) एक्ट्रेस अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर कैसे पीछे रह सकती हैं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में विश कर सुहाना पर भरपूर प्यार लुटाया है।

सुहाना की बचपन की सहेली अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर IPL मैच से सुहाना के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों सहेलियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जर्सी पहनी हुई है और वे स्टेडियम में टीम को चीयर कर रही हैं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरी सबसे प्यारी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं! पूरी दुनिया में आपके जैसा कोई नहीं है। आई लव यू सुजी (सुहाना)...ये वो तस्वीर है जिसमें हम अपना वह काम करते हुए सबसे ज्यादा खुश दिख रहे हैं जो करना हमें सबसे ज्यादा पसंद है।”

उल्लेखनीय है कि कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने भी सुहाना की फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर हार्ट इमोजी के साथ लिखा- “हैप्पी बर्थडे सुहाना।” सुहाना की बचपन की दोस्त व अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया ने इंस्टा स्टोरी पर सुहाना के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे सिस्टर, आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।” मालूम हो सुहाना एक प्रशिक्षित थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कहा जा रहा है कि सुहाना अब शाहरुख के साथ 'किंग' फिल्म में दिखेंगी।

ananya panday,shanaya kapoor,navya naveli nanda,suhana khan,suhana birthday,suhana 24 years,vivek oberoi,yuva movie,mani ratnam

‘युवा’ फिल्म के 20 साल पूरे होने पर विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया किस्सा

हाल ही में मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ ने अपने 20 साल पूरे किए। इसमें अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने काम किया था। हाल ही में विवेक ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। विवेक ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो दिन बहुत बढ़िया जा रहा था, लेकिन उस मोटरसाइकिल एक्सीडेंट ने सब कुछ खराब कर दिया। उस भीषण एक्सीडेंट की वजह से मेरा बायां पैर तीन जगह से टूट गया।

मुझे याद है कि मेरे बड़े भाई अजय देवगन और मेरे दोस्त अभिषेक बच्चन मेरे साथ थे। वो लोग मुझे उठाकर हॉस्पिटल लेकर गए। वे इस तकलीफ में मेरे साथ ही रहे। हड्डियां टूटने की वजह से काफी खून बह रहा था। मुझे पता चला कि मेरा एक्सीडेंट देखने के बाद मणि अन्ना (मणि रत्नम) को हार्ट अटैक आ गया। हम दोनों हॉस्पिटल में रिकवर हो रहे थे। उस दौरान अजय और अभिषेक मेरे साथ थे। मस्ती-मजाक और पेनकिलर के जरिए मेरी तकलीफ कम करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि मणि रत्नम ने ‘दिल से’, ‘गुरु’ और ‘रावण’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष