न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘खो गए हम कहां’ की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनन्या ने ब्रेकअप के बाद मूव ऑन के दिए टिप्स, फैंस को सताने लगी चिंता

अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ का ट्रेलर रविवार (10 दिसंबर) को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 10:56:26

‘खो गए हम कहां’ की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनन्या ने ब्रेकअप के बाद मूव ऑन के दिए टिप्स, फैंस को सताने लगी चिंता

अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ का ट्रेलर रविवार (10 दिसंबर) को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित इवेंट में अनन्या ने कई सवालों का जवाब दिया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनन्या ने ऑफ वाइट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

अनन्या से एक सवाल पूछा गया, जिसका जवाब लोगों को उनके एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ रिश्ते को लेकर सोचने को मजबूर कर रहा है। फैंस को अंदेशा हो रहा है कि उनके बीच कुछ गड़बड़ है और कहीं उनका ब्रेकअप तो नहीं हो गया। दरअसल अनन्या से ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने को लेकर उनकी राय पूछी गई थी। इस पर अनन्या की रिएक्शन ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है।

अनन्या ने कहा कि ज्यादा जल्दी मूव ऑन मत करो, उस स्थिति से गुजरो और आइसक्रीम खाओ। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बॉलीवुड के गलियारों में अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप की खबरें तैर रही हैं। वे दोनों कई मौकों पर साथ-साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक खुलकर प्यार का इजहार नहीं किया है। पिछले दिनों ‘कॉफी विद करण 8’ के एक एपिसोड में अनन्या अपनी जिगरी दोस्त सारा अली खान के साथ आई थीं। तब अनन्या व आदित्य के रिश्ते को लेकर भी बात हुई थी।

अनन्या पांडे ने सिद्धांत चतुर्वेदी को स्टॉक किया था क्योंकि...

‘खो गए हम कहां’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने के सवाल पर सिद्धांत ने भी सलाह देते हुए कहा, 'गाने सुनो। अरिजीत सिंह ने दिल संभाले हैं हमारे।' इवेंट में अनन्या ने यह भी बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आखिरी बार किसे स्टॉक किया था। अनन्या ने बताया कि उन्होंने सिद्धांत को स्टॉक किया था, वो भी इसलिए कि उनके कंधे पर चोट है या नहीं।

अनन्या कहती हैं कि मैं सिड पर विश्वास नहीं करती। मेरे पास ट्रस्ट इश्यू और पैप्स हैं। बता दें कि ‘खो गए हम कहा’ में इमाद (सिद्धांत), अहाना (अनन्या), और नील (आदर्श) तीन बेस्ट फ्रेंड माध्यम से डिजिटल एज की लाइफ के बारे में बताया गया है। वे एक बहुत ही भरोसेमंद यात्रा से रिश्तों और भावनाओं को एक साथ पार करते हैं। फिल्म 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका