न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपने 16 साल के साथी को खोकर दुखी हैं अनन्या, एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का गाना रिलीज

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के पेट डॉग ‘फज’ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनन्या इससे काफी दुखी हैं और उन्होंने ‘फज’ को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 7:22:27

2 News : अपने 16 साल के साथी को खोकर दुखी हैं अनन्या, एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का गाना रिलीज

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के पेट डॉग ‘फज’ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनन्या इससे काफी दुखी हैं और उन्होंने ‘फज’ को याद करते हुए उसे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। अनन्या ने ‘फज’ के साथ अपनी बचपन की अनदेखी फोटो शेयर की हैं। साथ में इमोशनल नोट भी लिखा है। अनन्या ने आज मंगलवार (3 सितंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को ‘फज’ के निधन की जानकारी दी।

अनन्या द्वारा शेयर की गई एक फोटो में उनकी मां भावना पांडे ने छोटे पप को गोद में उठाया हुआ है। साथ में दोनों बहनें रुसा और अनन्या हैं। दूसरी फोटो में पांडे सिस्टर्स ‘फज’ के साथ सो रही हैं। एक और फोटो में अनन्या की दादी उसके बालों में तेल लगा रही है और एक्ट्रेस अपने फ्रेंड के साथ पोज दे रही हैं।

बाकी तस्वीरें ‘फज’ की क्लोज शॉट वाली हैं, जिनमें वह काफी क्यूट लग रहा है। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “2008-भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें फज। आई लव यू फाइटर। मैं तुमको हर दिन याद करूंगी। बता दें कि अनन्या के इस भावुक नोट पर उनकी मम्मी, फिल्ममेकर जोया अख्तर, एक्टर पुलकित सम्राट, महीप कपूर, आयशा श्रॉफ और शनाया कपूर सहित कई सेलेब्स ने रेड हार्ट वाले इमोजी बनाकर रिएक्शन दी है।

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ इस दिन से प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

अनन्या पांडे OTT की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह लंबे समय से अपनी पहली वेब सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। निर्माताओं ने आज मंगलवार (3 सितंबर) को इस सीरीज का नया गाना 'चुराइयां' जारी कर दिया है। यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे अभिजीत श्रीवास्तव ने कंपोज किया है। गाने के बोल शायरा अपूर्वा ने लिखे हैं।

गाने को सुवर्णा तिवारी और मुदित चतुर्वेदी ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने में एक शानदार शादी का सीक्वेंस भी दिखाया गया है, जिसमें अनन्या और विहान के किरदार एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर पोज देते हैं। यह दर्शकों को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की याद दिलाएगा। सीरीज का डायरेक्शन कोलिन डी कुन्हा ने किया है।

करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं। इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने मिलकर सीरीज की कहानी लिखी है। इसमें अनन्या के साथ वीर दास और वरुण सूद की भी अहम भूमिकाएं हैं। सीरीज का प्रीमियर 6 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री